Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन एक बड़ा डराने वाला हादसा देखने को मिला. इंग्लैंड के जिम्नास्ट गैब्रियल लैंगटन मेंस टीम फाइनल में हाई बार रूटीन के दौरान दुखद हादसे का शिकार हो गए. प्रदर्शन के बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सिर और गर्दन के बल जमीन पर गिर पड़े. यह देखकर एरिना में मौजूद खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक कुछ पल के लिए सन्न रह गए. हादसे के तुरंत बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया.
गैब्रियल लैंगटन को अस्पताल भेजा गया
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जिम्नास्टिक के मेंस टीम फाइनल में हाई बार रूटीन के दौरान इंग्लैंड के एथलीट गैब्रियल लैंगटन का एक हाथ सही समय पर बार तक नहीं पहुंच सका, जिसके कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सिर और गर्दन के बल जमीन पर गिर गए. घटना के बाद पहले उनकी मेडिकल टीम ने इवेंट स्थल पर जांच की, फिर एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका स्कैन कराया गया.
ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में किसी भी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है. इंग्लैंड जिम्नास्टिक्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि गैब्रियल के सभी स्कैन सामान्य आए हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
गौरतलब है कि 19 साल के गैब्रियल लैंगटन को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए अंतिम समय में इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था. उन्हें ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मैक्स व्हिटलॉक की जगह टीम में शामिल किया गया, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे.
मेडल टैली में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर, भारत 10वें नंबर पर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के शुरुआती तीन दिनों के बाद इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मेडल अपने नाम कर लिए हैं और मेडल टैली में दूसरे स्थान पर बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित कुल 23 मेडलों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है.
वहीं, भारत ने अब तक सिर्फ एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है और मेडल टैली में 10वें स्थान पर मौजूद है. हालांकि, चौथे दिन वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, लॉन बॉल्स और अन्य स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों से पदकों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय ओपनर
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
54 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
54 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines