Commonwealth Games 2026 Live Streaming: हर 4 साल में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स का इंतजार दुनिया भर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बेसब्री से रहता है. इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में किया जा रहा है, जहां 10 खेलों में कुल 215 मेडल इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से होगी, जिसका समापन 2 अगस्त को होगा. इस बार भारत की ओर से करीब 124 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे, जो मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
इस टूर्नामेंट में भारतीय फैंस की सबसे ज्यादा नजरें ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर रहेंगी. उनके अलावा, स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और अन्य कई दिग्गज खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद होगी. तो चलिए जानते हैं आप कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबलों को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
30 जुलाई को एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगी. भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन करेंगे, जो तिरंगा लेकर मार्च पास्ट में सबसे आगे चलेंगी.
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के ‘गोल्डन बॉय’ और स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 30 जुलाई को अपने इवेंट में मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले में नीरज के सामने पाकिस्तान के अरशद नदीम की चुनौती होगी. इसके अलावा, बॉक्सिंग में प्रीति पवार, जैसमीन लंबोरिया और लवलीना बोरगोहेन, जबकि वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से भी भारत को पदक की बड़ी उम्मीदें हैं.
भारत में कहां देखें Commonwealth Games 2026 लाइव?
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सभी प्रमुख मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स (Sony Sports) नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. हालांकि, इसके लिए आपको सोनी का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
फ्री में कहां देखें Commonwealth Games 2026 लाइव?
भारतीय फैंस कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सभी प्रमुख मुकाबलों को डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री में लाइव देख सकते हैं. इसके लिए आपके घर पर बस डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए और आप मुफ्त में कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे.
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, टेस्ट और वनडे में लगाया है रनों का अंबार
Commonwealth Games 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल
| तारीख | भारत का शेड्यूल |
|---|---|
| 24 जुलाई | पैरा पावरलिफ्टिंग: अशोक मलिक, परमजीत कुमार, सुमन देवीबॉक्सिंग: प्रीति पवार (54 किग्रा), जैसमीन लंबोरिया (57 किग्रा), सुमित कुंडू (70 किग्रा) |
| 25 जुलाई | स्विमिंग: धाक्षण शशिकुमार, चैतन्य कुलकर्णीआर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: महिला टीम क्वालिफिकेशन (प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल)3×3 बास्केटबॉल: भारत vs वेल्सबॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा, अरुंधति चौधरी |
| 26 जुलाई | व्हीलचेयर बास्केटबॉल: भारत vs स्कॉटलैंडवेटलिफ्टिंग: मीराबाई चानू (48 किग्रा), रिशिकांत सिंह (60 किग्रा), एम. राजा (65 किग्रा)बॉक्सिंग: कपिल पोखरिया, नरेंद्र बेरवाल |
| 27 जुलाई | वेटलिफ्टिंग: ज्ञानेश्वरी यादव, बिंदयारानी देवीएथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप), पूजा सिंह (हाई जंप)स्विमिंग: साजन प्रकाश (200 मीटर बटरफ्लाई)महिलाओं का शॉट पुट फाइनल |
| 28 जुलाई | स्विमिंग: श्रीहरि नटराज (100 मीटर बैकस्ट्रोक)बाउल्स: नवनीत सिंह/दिनेश कुमार (मेंस पेयर्स)वेटलिफ्टिंग: हरजिंदर कौर (69 किग्रा)एथलेटिक्स: सीमा पुनिया (डिस्कस थ्रो), मंजीत कौर (शॉट पुट) |
| 29 जुलाई | वेटलिफ्टिंग: संजना (77 किग्रा), दिलबाग सिंह (94 किग्रा)एथलेटिक्स: समरदीप गिल, तजिंदरपाल सिंह (शॉट पुट), अनिमेष कुजूर (200 मीटर)स्विमिंग: आर्यन नेहरा, सुयश जाधव |
| 30 जुलाई | एथलेटिक्स: नीरज चोपड़ा, रोहित यादव (जैवलिन थ्रो), तेजस्विन शंकरवेटलिफ्टिंग: मार्टिना देवी (+86 किग्रा), लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा)ट्रैक साइक्लिंग: सेकॉन सिंह |
| 31 जुलाई | ट्रैक साइक्लिंग: दिनेश कुमार, रोजन यांगलेमएथलेटिक्स: मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले, तेजस्विन शंकरजूडो: अस्मिता देव, श्रद्धा चोपड़े, यामिनी मौर्य |
| 1 अगस्त | जूडो: अरुण कुमार, उन्नति शर्मा, हर्ष तोकसएथलेटिक्स: शुभम जूयाल (शॉट पुट), प्रियंका गोस्वामी (रेस वॉक) |
| 2 अगस्त | जूडो: अवतार सिंह, यश घंघासपुरुष 100 किग्रा वर्ग: अवतार सिंह (प्रीलिमिनरी राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और रेपेचेज)पुरुष +100 किग्रा वर्ग: यश घंघास (प्रीलिमिनरी राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और रेपेचेज) |
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें हरारे की पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
37 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines