Commonwealth Games 2026 Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें कॉमनवेल्थ गेम्स? जानें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 Live Streaming: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू समेत कई स्टार भारतीय खिलाड़ी मेडल के लिए मैदान पर उतरेंगे. यहां जानिए आप कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबलों को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

Neeraj Chopra (PIC Credit - AI)

Neeraj Chopra (PIC Credit - AI)

Commonwealth Games 2026 Live Streaming: हर 4 साल में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स का इंतजार दुनिया भर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बेसब्री से रहता है. इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में किया जा रहा है, जहां 10 खेलों में कुल 215 मेडल इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से होगी, जिसका समापन 2 अगस्त को होगा. इस बार भारत की ओर से करीब 124 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे, जो मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में भारतीय फैंस की सबसे ज्यादा नजरें ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर रहेंगी. उनके अलावा, स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और अन्य कई दिग्गज खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद होगी. तो चलिए जानते हैं आप कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबलों को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

30 जुलाई को एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगी. भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन करेंगे, जो तिरंगा लेकर मार्च पास्ट में सबसे आगे चलेंगी.

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के ‘गोल्डन बॉय’ और स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 30 जुलाई को अपने इवेंट में मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले में नीरज के सामने पाकिस्तान के अरशद नदीम की चुनौती होगी. इसके अलावा, बॉक्सिंग में प्रीति पवार, जैसमीन लंबोरिया और लवलीना बोरगोहेन, जबकि वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से भी भारत को पदक की बड़ी उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

भारत में कहां देखें Commonwealth Games 2026 लाइव?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सभी प्रमुख मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स (Sony Sports) नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. हालांकि, इसके लिए आपको सोनी का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

फ्री में कहां देखें Commonwealth Games 2026 लाइव?

भारतीय फैंस कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सभी प्रमुख मुकाबलों को डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री में लाइव देख सकते हैं. इसके लिए आपके घर पर बस डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए और आप मुफ्त में कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, टेस्ट और वनडे में लगाया है रनों का अंबार

Commonwealth Games 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल

तारीखभारत का शेड्यूल
24 जुलाईपैरा पावरलिफ्टिंग: अशोक मलिक, परमजीत कुमार, सुमन देवीबॉक्सिंग: प्रीति पवार (54 किग्रा), जैसमीन लंबोरिया (57 किग्रा), सुमित कुंडू (70 किग्रा)
25 जुलाईस्विमिंग: धाक्षण शशिकुमार, चैतन्य कुलकर्णीआर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: महिला टीम क्वालिफिकेशन (प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल)3×3 बास्केटबॉल: भारत vs वेल्सबॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा, अरुंधति चौधरी
26 जुलाईव्हीलचेयर बास्केटबॉल: भारत vs स्कॉटलैंडवेटलिफ्टिंग: मीराबाई चानू (48 किग्रा), रिशिकांत सिंह (60 किग्रा), एम. राजा (65 किग्रा)बॉक्सिंग: कपिल पोखरिया, नरेंद्र बेरवाल
27 जुलाईवेटलिफ्टिंग: ज्ञानेश्वरी यादव, बिंदयारानी देवीएथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप), पूजा सिंह (हाई जंप)स्विमिंग: साजन प्रकाश (200 मीटर बटरफ्लाई)महिलाओं का शॉट पुट फाइनल
28 जुलाईस्विमिंग: श्रीहरि नटराज (100 मीटर बैकस्ट्रोक)बाउल्स: नवनीत सिंह/दिनेश कुमार (मेंस पेयर्स)वेटलिफ्टिंग: हरजिंदर कौर (69 किग्रा)एथलेटिक्स: सीमा पुनिया (डिस्कस थ्रो), मंजीत कौर (शॉट पुट)
29 जुलाईवेटलिफ्टिंग: संजना (77 किग्रा), दिलबाग सिंह (94 किग्रा)एथलेटिक्स: समरदीप गिल, तजिंदरपाल सिंह (शॉट पुट), अनिमेष कुजूर (200 मीटर)स्विमिंग: आर्यन नेहरा, सुयश जाधव
30 जुलाईएथलेटिक्स: नीरज चोपड़ा, रोहित यादव (जैवलिन थ्रो), तेजस्विन शंकरवेटलिफ्टिंग: मार्टिना देवी (+86 किग्रा), लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा)ट्रैक साइक्लिंग: सेकॉन सिंह
31 जुलाईट्रैक साइक्लिंग: दिनेश कुमार, रोजन यांगलेमएथलेटिक्स: मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले, तेजस्विन शंकरजूडो: अस्मिता देव, श्रद्धा चोपड़े, यामिनी मौर्य
1 अगस्तजूडो: अरुण कुमार, उन्नति शर्मा, हर्ष तोकसएथलेटिक्स: शुभम जूयाल (शॉट पुट), प्रियंका गोस्वामी (रेस वॉक)
2 अगस्तजूडो: अवतार सिंह, यश घंघासपुरुष 100 किग्रा वर्ग: अवतार सिंह (प्रीलिमिनरी राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और रेपेचेज)पुरुष +100 किग्रा वर्ग: यश घंघास (प्रीलिमिनरी राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और रेपेचेज)

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें हरारे की पिच का मिजाज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ