List All Indians Won Medal CWG: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. दूसरे ही दिन भारत के झंडू कुमार ने मेडल पर कब्जा किया था. इसके बाद मीराबाई चानू और शर्मिला धनकड़ ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. अब तक भारत के 10 एथलीटों ने पदक जीते हैं. वेटलिफ्टिंग में मुख्य रूप से भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है, इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स में भी इस बार भारत का रिकॉर्ड पहले के मुकाबले बेहतर नजर आ रहा है. आइए मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.
1. झंडू कुमार
झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पहला मेडल जीता. CWG 2026 के दूसरे दिन पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.
2. मीराबाई चानू
मीराबाई चानू ने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. 26 जुलाई को महिलाओं के 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
3. ऋषिकांत सिंह
वेटलिफ्टिंग मेंस 60 किलोग्राम कैटेगरी में ऋषिकांत सिंह ने कमाल किया. उन्होंने कुल 264 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता.
4. राजा मुथुपंडी
राजा मुथुपंडी ने 26 जुलाई को मेंस 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया.
5. शर्मिला धनकड़
शर्मिला धनकड़ कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाली भारत की पहली पैरा एथलीट बनीं. उन्होंने 9.81 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.
ये भी पढ़ें:- CWG 2026: 20 साल का इंतजार खत्म! शर्मिला धनखड़ ने पैरा शॉट पुट में जीता गोल्ड, भारत का नाम किया रोशन
6. सर्वेश कुषारे
27 जुलाई को मेंस हाई जंप इवेंट में सर्वेश कुषारे ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 2.25 मीटर की हाई जंप लगाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.
7. ज्ञानेश्वरी यादव
ज्ञानेश्वरी यादव ने वुमेंस वेटलिफ्टिंग में भारत का नाम ऊंचा किया. उन्होंने कुल 199 किलोग्राम का वजन उठाकर वुमेंस 53 किलोग्राम श्रेणी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
8. वल्लुरी अजया बाबू
वल्लुरी अजया बाबू ने वेटलिफ्टिंग मेंस 79 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उन्होंने कुल 330 किलोग्राम वजन उठाकर पदक पक्का किया.
9. शिल्पा शायला
शिल्पा शायला ने पैरा एथलेटिक्स में वुमेंस शॉट पुट F57 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. ऑफिशियल रिव्यू के बाद उन्हें चौथे से तीसरा स्थान दिया गया.
10. बिंदियारानी देवी
बिंदियारानी देवी ने वुमेंस वेटलिफ्टिंग 58 किलोग्राम श्रेणी में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. बिंदियारानी ने 27 जुलाई को हुए इस इवेंट में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर पदक जीता.
ये भी पढ़ें:- बिंदियारानी देवी ने भारत को दिलाया छठा मेडल, महिलाओं की 58kg वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
32 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
3 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines