Jhandu Kumar Wins Bronze Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता खुल गया है. झंडू कुमार ने ग्लासगो में पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुष हैवीवेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता. झंडू कुमार ने अपनी ताकत का भरपूर प्रदर्शन किया. नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस आखिरी कोशिश में 212 किलोग्राम वजन उठाने में असफल रहे और इसी के साथ झंडू कुमार का ब्रॉन्ज पदक तय हो गया. कॉमनवेल्थ गेम्स में आखिर भारत का कोई खिलाड़ी मेडल जीतने में सफल हो गया है.
CWG 2026 में भारत का पहला मेडल
झंडू कुमार बिहार के नालंदा जिले में स्थित हरनौत गांव के पैरा पावरलिफ्टिंग एथलीट हैं. वह पहले ई-रिक्शा चलाते थे और अभी उनके पिता सब्जी बेचते हैं. पहले कुमार भी अपने पिता का सहयोग करने के लिए सब्जी बेचने का काम करते थे. उन्होंने पावरलिफ्टिंग में काफी मेहनत की.
24 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स के मेंस हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर फैंस को खुश कर दिया. 29 साल के झंडू कुमार ने अपने दूसरे प्रयास में ही 190 किलो वजन उठा लिया. इसके बाद अपनी आखिरी कोशिश में उन्होंने 196 किलो वजन उठाकर मेडल के लिए दावेदारी ठोक दी और ब्रॉन्ज मेडल जीता.
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: दूसरे T20 मैच में टीम इंडिया को दूर करनी होगी ये कमी, बार-बार हो रही है गलती
रिलुवान इदरीस ने जीता गोल्ड मेडल
नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने अपने सबसे बेस्ट लिफ्ट में 208 किलो वजन उठाया. वह 132.8 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल हुए. दूसरे स्थान पर मैथ्यू हार्डिंग रहे. इंग्लैंड के इस पावरलिफ्टर ने 199 किलो की लिफ्ट से 131.0 अंक दर्ज किए और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया.
बता दें कि झंडू कुमार ने अपने लिफ्ट द्वारा 130.9 अंक हासिल किए और वो 0.1 के मामूली अंतर के कारण सिल्वर मेडल से चूक गए. हालांकि, उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला. झंडू कुमार भारत के लिए पहला मेडल जीतने में सफल रहे हैं और अब देखना होगा कि भारत के लिए अगला मेडल कौन लेकर आता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: दूसरे T20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी, बड़े बदलाव को तैयार
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines