Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार, 28 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत की झोली में दो और सिल्वर मेडल आए, जबकि बॉक्सिंग में कम से कम तीन मेडल पक्के भी गए हैं. कुछ मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी, लेकिन वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया.
महिलाओं के 69 किलोग्राम कैटेगरी में 29 साल की भारतीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कमाल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता, तो वहीं पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में गुलवीर सिंह ने इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ भारत कुल 12 मेडल के साथ मेडल टैली में नौवें स्थान पर पहुंच गया है.
हरजिंदर कौर ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 69 किलोग्राम कैटेगरी में भारत की स्टार वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 227 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. हरजिंदर ने स्नैच राउंड में अपने तीनों प्रयासों में क्रमशः 96 किग्रा, 99 किग्रा और 101 किग्रा वजन उठाया. इसके बाद क्लीन एंड जर्क में वह पहले प्रयास में 120 किग्रा, दूसरे में 123 किग्रा और तीसरे प्रयास में 126 किग्रा वजन उठाने में सफल रहीं. इस तरह हरजिंदर ने कुल 227 किग्रा (101+126) वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीता. यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा.
इस स्पर्धा में कनाडा की शार्लेट सिमोन्यू ने कुल 236 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया की फीबे हेमैन ने 218 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.
गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में रचा इतिहास
भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत 27 वर्षीय गुलवीर आखिरी लैप की शुरुआत में चौथे स्थान पर थे, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी स्पीड बढ़ाई और 27 मिनट 49.78 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर फिनिश किया. गुलवीर गोल्ड मेडल जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन से महज 0.85 सेकंड पीछे रहे. इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए इतिहास रच दिया. गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड में गरजा स्मृति मंधाना का बल्ला, विस्फोटक अर्धशतक से टीम को दिलाई शानदार जीत
भारत के खाते में अब 12 मेडल
छठे दिन मिले दो सिल्वर के बाद अब भारत के खाते में मेडल की संख्या 12 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. इस प्रदर्शन के दम पर भारत मेडल टैली में नौवें स्थान पर पहुंच गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड समेत कुल 80 मेडल्स के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- WI vs PAK: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने फिर कटाई नाक, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने दी करारी मात
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
36 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines