हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Commonwealth Games 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगी अहमदाबाद 2030 की पहली झलक, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE?

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन आज (2 अगस्त) भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ होगी. इस समापन समारोह में अहमदाबाद 2030 की झलक दिखाई जाएगी और आधिकारिक तौर पर अहमदाबाद को किंग्स बैटन और ध्वज सौंपा जाएगा. यहां जानिए आप क्लोजिंग सेरेमनी को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 (PIC Credit - AI)

Commonwealth Games 2026 Closing Ceremony: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज (2 अगस्त) आखिरी दिन है. रविवार को क्लोजिंग सेरेमनी के साथ इन खेलों का समापन हो जाएगा. यह समारोह भारत के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक रहने वाला है, क्योंकि इसी दौरान आधिकारिक तौर पर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का किंग्स बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा.

भारत के लिए यह सिर्फ मेजबानी की औपचारिक शुरुआत नहीं होगी, बल्कि 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के भव्य आयोजन की झलक भी दुनिया के सामने पेश की जाएगी. वहीं, भारतीय दल की नजर अंतिम दिन अपने 39 मेडल्स के आंकड़े को और आगे बढ़ाने पर होगी.

क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगी अहमदाबाद 2030 की पहली झलक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम दुनिया के सामने पेश करेगा. मशहूर गायक शंकर महादेवन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी विशेष प्रस्तुति के जरिए अहमदाबाद 2030 की झलक दिखाएंगे. इसके अलावा, गुजरात की संस्कृति, लोक परंपराओं और विरासत पर आधारित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा.

विज्ञापन

ऋषभ रिखीराम शर्मा करेंगे परफॉर्म

इस समारोह की शुरुआत ग्लास्गो से अहमदाबाद को किंग्स बैटन और कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज सौंपने की पारंपरिक प्रक्रिया से होगी. यह पल इसलिए भी ऐतिहासिक होगा क्योंकि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स इस प्रतियोगिता के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न भी होंगे. पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में आयोजित किया गया था.

क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा और स्कॉटलैंड के प्रसिद्ध बैगपाइप कलाकार रॉस ऐंसली की खास जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी. इसके अलावा, स्कॉटिश रॉक बैंड सिंपल माइंड्स, BEMZ, कैमी बार्न्स, सैंडी थॉम और ऑस्ट्रेलियाई गायिका डेल्टा गुड्रेम अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बनाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2026 के दूसरे दिन का मैच कार्ड, क्या Roman Reigns हारेंगे टाइटल?

कब और कहां होगी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी रविवार, 2 अगस्त को ग्लास्गो के OVO हाइड्रो एरीना में आयोजित किया जाएगा. लगभग 13 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस इंडोर एरिना में यह भव्य समारोह होगा. क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत स्थानीय समयानुसार रात 9:00 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार 3 अगस्त की रात 1:30 बजे शुरू होगा.

भारत में कहां देखें लाइव?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण Sony Sports Network और DD Free Dish पर देखा जा सकेगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola