WWE SummerSlam 2026 के दूसरे दिन का मैच कार्ड, क्या Roman Reigns हारेंगे टाइटल?

WWE में समर की पार्टी शुरू हो गई है. नाइट-1 खत्म हो गया है. वहां पर फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. अब नाइट-2 की बारी है. आइए आपको बता हैं कि कंपनी ने दूसरे दिन कौन-कौन से मैच रखे हुए हैं.

WWE
1 / 7

WWE SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 नाइट-1 में फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. छह मुकाबलों में तगड़ा एक्शन देखने को मिले. किसी चैंपियनशिप में बदलाव नहीं हुआ. लिव मॉर्गन और सीएम पंक ने अपने टाइटल रिटेन किए. मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच हुआ. रैंडी ऑर्टन ने वापसी कर धमाल मचाया. गुंथर को भी जीत मिली. खैर अब सभी की नजरें नाइट-2 के ऊपर हैं. वहां पर भी खतरनाक मुकाबले बुक किए गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि दूसरे दिन कंपनी ने कौन-कौन से बड़े मैच रखे हुए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच2 / 7

नाइट-2 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच अभी तक तगड़ी राइवलरी देखने को मिली है. रॉलिंस ने अपना दबदबा दिखाया है. हालांकि, इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार रोमन माने जा रहे हैं. इस मुकाबले को कंपनी द्वारा मेन इवेंट में कराया जाएगा.  (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच3 / 7

नाइट-2 में पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है. गेबल इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. वो पिछले कुछ सालों से बढ़िया काम कर रहे हैं. उन्हें कंपनी द्वारा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

वुमेंस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस चैंपियनशिप मैच4 / 7

टिफनी स्ट्रेटन, जेड कार्गिल, चेल्सी ग्रीन, शार्लेट फ्लेयर और लैश लीजेंड के बीच लैडर मैच होगा. इस मैच में भी खूब बवाल मचेगा. सभी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. मुकाबले में फ्लेयर की जीत हो सकती है. वो जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Human Monies on a Pole मैच

Human Monies on a Pole मैच5 / 7

नाइट-2 में डेनहाउजेन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच Human Monies on a Pole मैच होगा. इन दोनों के मैच में भी खूब मजा आएगा. इस मुकाबले में जजमेंट डे के अन्य सदस्य भी दखलअंदाजी कर सकते हैं. देखना होगा कि मिस्टीरियो मुकाबले को जीत पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)

सैमी ज़ेन का मैच

सैमी ज़ेन का मैच6 / 7

सैमी ज़ेन का मैच फिन बैलर के साथ होगा. दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच होगा. इस मुकाबले को जीतने वाले स्टार का मुकाबला सीएम पंक के साथ होगा. नाइट-1 में पंक ने टाइटल को कोडी रोड्स के खिलाफ रिटेन किया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

यूएस चैंपियनशिप मैच

यूएस चैंपियनशिप मैच 7 / 7

नाइट-2 में ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को बैरन कॉर्बिन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. बैरन ने हाल ही में WWE में वापसी की है. विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में सैमी ज़ेन को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. अब देखना होगा कि वो इस बार इसे रिटेन कर पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन