Video: हेल्मेट पर लगा करारा शॉट, बीच क्रीज पर गिर पड़ा बल्लेबाज, गेंदबाज ने दिखाया बड़ा दिल

Chris Wood Video: टी20 ब्लास्ट लीग में केंट और हैम्पशायर के बीचे खेले गए मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें केंट के गेंदबाज क्रिस वुड ने खेल भावना दिखाते हुए एक ऐसा नजारा पेश किया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

Chris Wood Video kent vs hampshire t20 blast

Chris Wood Video kent vs hampshire t20 blast

Chris Wood Video: क्रिकेट मैदान पर जब दो टीमें आमने-सामने होती है तो दोनों टीमें जीतने के लिए पूरा दमखम दिखाती है। वहीं गेंदबाज कुछ भी करके विपक्षी बल्लेबाज का विकेट लेने का कोशिश करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक गेंदबाज ने खेल भावना दिखाते हुए क्रीज पर गिरे चोटिल बल्लेबाज को रन आउट नहीं किया। इस वीडियो को क्रिकेट प्रेमी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

टी20 ब्लास्ट 2024 लीग से सामने आया वीडियो

टी20 ब्लास्ट 2024 लीग में हैम्पशायर और केंट के बीच खेले गए मैच में दर्शकों को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। इस मैच का आखिरी ओवर क्रिस वुड कर रहे थे, जिनकी एक गेंद पर जॉय एविसन ने तेज तर्रार शॉट मारा। शॉट लगने के बाद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज मैथ्यू पार्किंसन रन लेने के लिए दौड़ पड़े थे लेकिन गेंद उनको जा लगी। गेंद लगने के साथ ही मैथ्यू पार्किंसन आधी क्रीज में गिर गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसे में क्रिस वुड उनको आसानी से रन आउट कर सकते थे लेकिन उन्होंने अपनी खेल भावना को दिखाते हुए मैथ्यू पार्किंसन को रन आउट नहीं किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई क्रिस वुड की जमकर तारीफ कर रहा है। इस मैच में क्रिस वुड ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

हैम्पशायर ने जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केंट ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। केंट की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सैम बिलिंग ने 30 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद हैम्पशायर ने 166 रनों के लक्ष्य को 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। हैम्पशायर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जो वेदरली 32 गेंदों पर 49 रन बनाए थे। केंट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जॉय एविसन ने 4 ओवर में 31 रन बनाकर 3 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ