Ethan Pang Chess: लंदन के 9 साल के स्कूली छात्र एथन पैंग चैस में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने जून में 2200 मास्टर रेटिंग हासिल की थी। पैंग विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले सबसे कम उम्र के छात्र बन गए थे। उन्होंने एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना दर्ज करा लिया है। दरअसल, पैंग ने बुडापेस्ट में वेजरकेप्जो आईएम टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा की है। उन्होंने दूसरे और पांचवें राउंड के बीच लगातार तीन ग्रैंडमास्टर्स को शिकस्त दी है। पैंग ने मिलान पाचर, अट्टिला जेबे और जोल्टन वर्गा को हराया। हालांकि वह 2300 रेटिंग के विश्व रिकॉर्ड और फाइड मास्टर खिताब हासिल करने से चूक गए।
पहले ही दर्ज हैं कई रिकॉर्ड
ब्रिटेन के इस शतरंज के मास्टर खिलाड़ी ने कई रिकॉर्ड हासिल किए हैं। उन्हें कैंडिडेट मास्टर का खिताब भी मिल चुका है। वह 2200 अंक की बाधा को पार करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन चुके हैं। उन्होंने फॉस्टिनो ओरो का रिकॉर्ड तोड़कर इस उपलब्धि को हासिल किया था। लंदन के मध्य में वेस्टमिंस्टर अंडर स्कूल के छात्र ने जुलाई तक केवल तीन टूर्नामेंट में 334 रेटिंग अंक प्राप्त कर लिए थे। इससे उनके अंक 1878 से बढ़कर 2212 हो गए थे।
इस तरह चूके
वेजरकेप्जो आईएम टूर्नामेंट में पांच राउंड के बाद पैंग के पास चार अंक थे। ऐसा लग रहा था कि वह अर्जेंटीना के खिलाड़ी फॉस्टिनो ओरो के 2300 रेटिंग तक पहुंचने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और फाइड मास्टर (FM) के खिताब के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। पैंग की फाइड रेटिंग 2292 तक पहुंच गई थी, लेकिन वे 2300 रेटिंग हासिल करने से चूक गए। उन्हें 14वीं चाल में एक गलती के कारण नुकसान हुआ। इस तरह पैंग का टूर्नामेंट दो हार के साथ निराशाजनक रूप से समाप्त हुआ।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: ओली पोप ने टेस्ट में रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
इतिहास रचने के लिए आठ महीने का समय
बता दें कि पैंग अब नौ साल पांच महीने के हो चुके हैं। ओरो ने 2300 रेटिंग का रिकॉर्ड पैंग की उम्र से सिर्फ एक महीने ज्यादा उम्र में बनाया गया था। ओरो के बाद 2300 रेटिंग तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी जावोखिर सिंडारोव ने 10 साल दो महीने की उम्र में ही यह रेटिंग हासिल कर ली थी। पैंग के पास अब भी 2300 तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने के लिए आठ महीने का समय है।
ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
42 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines