Live Updates
17:41 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: 7वें नंबर पर हैं चेन्नई सुपर किंग्स

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अब तक 8 मैच खेले हैं और 3 मैच जीते हैं, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है. पिछले मुकाबले में चेन्नई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी.

17:38 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: 9वें नंबर पर हैं मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है, जबकि 6 मैच गंवाए हैं. MI फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. पिछले मैच में मुंबई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी.

17:28 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 40 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 19 मैच चेन्नई ने जीते हैं, जबकि मुंबई ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हालांकि, 2023 से सीएसके का मुंबई के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है और 6 में से 5 मैच जीते हैं.

17:22 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.

17:22 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्क्स.

17:21 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: आज चेन्नई और मुंबई में होगी कांटे की टक्कर

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में आज (2 मई) लीग इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स की मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेगी. पिछली भिड़ंत में चेन्नई ने मुंबई को उसी के घर में 103 रन से बड़ी हार दी थी. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.

IPL 2026, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में आज यानी शनिवार, 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. पांच-पांच बार की चैंपियन दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेगी. पिछली भिड़ंत में चेन्नई ने मुंबई को उसी के घर में 103 रन से बड़ी हार दी थी. अब मुंबई के पास उस हार का बदला लेने का मौका है और इस जीत के साथ टीम अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने अब तक 8 में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है, जबकि 6 मैच गंवाए हैं. MI फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई ने 8 में से 3 मैच जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है. इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है.

---विज्ञापन---

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 44वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

CSK vs Mumbai Indians IPL 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. यहां अब तक खेले गए चार मैचों में से दो में पहली पारी का स्कोर 200 रन के पार गया, जबकि एक मुकाबले में 192 रन बने थे. ऐसे में इस मैच में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी संभावना है. चेपॉक में खेले गए इन चार मैचों में से दो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती, जबकि दो में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की.

---विज्ञापन---

मौसम की बात करें तो मैच के दिन चेन्नई का मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. AccuWeather के मुताबिक, मैच के दौरान तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जिससे खिलाड़ियों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है. हालांकि, मैच में बारिश यह किसी भी तरह की रुकावट की उम्मीद नहीं है.

---विज्ञापन---

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर/अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेन्सर जॉनसन/मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर- कार्तिक शर्मा/एमएस धोनी.

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस: रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश/ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कन्डे.
इम्पैक्ट प्लेयर- रोबिन मिंज.

CSK vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 40 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 19 मैच चेन्नई ने जीते हैं, जबकि मुंबई ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हालांकि, 2023 से सीएसके का मुंबई पर दबदबा देखने को मिला है और 6 में से 5 मैच जीते हैं.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…