Rohit Sharma Virat Kohli Retirement: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी काफी अहम होने वाली है। यह टूर्नामेंट कहीं ना कहीं इन दोनों क्रिकेटरों का वनडे में भविष्य भी प्रभावित कर सकता है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ समय से उनके संन्यास को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। टीम इंडिया को अगर 12 साल बाद फिर से चैम्पियंस ट्रॉफी को अपने नाम करना है तो फिर यहां इन दोनों खिलाड़ियों को रन बनाने जरूरी हैं।
इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर अब कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में होने वाला यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है, जहां लोगों का मानना है कि दोनों की टी-20 के बाद वनडे से भी विदाई नजदीक है। इसकी वजह यह भी है कि दोनों खिलाड़ियों ने साल 2023 में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के बाद ज्यादा वनडे नहीं खेले हैं।
विराट-रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ खेला आखिरी वनडे
दोनों ने इस मेगा इवेंट के बाद टीम के लिए सिर्फ तीन वनडे खेले हैं। विराट-रोहित ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जहां भारतीय कप्तान रोहित ने सीरीज में सबसे ज्यादा 157 रन बनाए थे।
बात करें विराट की तो उनके बल्ले से सीरीज में सिर्फ 58 रन ही निकले। चैम्पिंयस ट्रॉफी के बाद भारत को वनडे का सबसे बड़ा टूर्नामेंट 2027 में खेलना है। अफ्रीका की धरती पर होने वाले इस टूर्नामेंट को शुरू होने में काफी समय है, साथ ही तब तक रोहित 40 साल के हो जाएंगे, जबकि विराट कोहली 39 साल के हो जाएंगे। इसको देखते हुए सिलेक्टर्स निश्चित तौर पर इन दोनों की जगह नए खिलाड़ियों की तलाश में होंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पहले 2 वनडे मैचों से बाहर रहेगा स्टार खिलाड़ी! सामने आई बड़ी वजह
दोनों खिलाड़ियों ने लंबे समय बाद खेला रणजी
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से साधारण प्रदर्शन के बाद रोहित और कोहली एक दशक के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आए। लेकिन दुर्भाग्य से दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से ही रन नहीं निकले। रोहित ने रणजी में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच खेला।
हालांकि वो दोनों ही पारी में कुछ खास नहीं कर सके और तीन और 28 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर कोहली ने रेलवे के खिलाफ मैच खेलकर रणजी में वापसी की। रोहित की तरह ही विराट की वापसी भी कुछ खास नहीं रही, जहां वो सिर्फ छह रन बनाकर हिमांशु सांगवान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे।
यह भी पढ़ें: फॉर्म में वापसी को लेकर सूर्यकुमार को अश्विन से मिली ‘खास’ सलाह, इंग्लैंड के खिलाफ खामोश रहा था बल्ला
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
45 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines