फॉर्म में वापसी को लेकर सूर्यकुमार को अश्विन से मिली 'खास' सलाह, इंग्लैंड के खिलाफ खामोश रहा था बल्ला

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव बेशक अपनी कप्तानी में टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से जिताने में सफल रहे, लेकिन वो बैटिंग के मोर्चे पर बुरी तरह फेल रहे।

Suryakumar Yadav R Ashwin

Suryakumar Yadav R Ashwin

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। पूरी सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि यह सीरीज कप्तान सूर्यकुमार के लिए एक बुरा सपना साबित हुई, जहां वो एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। उनके इस प्रदर्शन ने कई गंभीर सवाल पैदा कर दियए हैं। उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में सिर्फ 28 रन बनाए, जिसमें दो बार वो अपना खाता भी नहीं खोल सके। उनके इस प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने उन्हें फॉर्म में वापसी की सलाह दी है।

रवि अश्विन यह देखकर हैरान थे कि यह स्टार बल्लेबाज एक ही तरह की परिस्थितियों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने आउट हुए। उन्होंने दावा किया कि वो एक ही तरह से आउट हुए और एक ही तरह की गलती की जो टीम के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

सूर्यकुमार की बल्लेबाजी ही समस्या है- अश्विन

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘हालांकि सूर्यकुमार की बल्लेबाजी ही समस्या है। बेशक इस सीरीज में उनकी कप्तानी वाकई अच्छी रही है। उनकी कप्तानी भी शानदार रही है। लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी को कुछ समय के लिए आराम दे सकते हैं। संजू सैमसन और सूर्यकुमार एक ही तरह की गेंद, एक ही फील्ड, एक ही शॉट, एक ही गलती और एक ही तरह से बार-बार आउट हो रहे हैं।’

‘सूर्यकुमार को बैटिंग स्टाइल में बदलाव की जरूरत’

अश्विन ने दावा किया है कि सूर्यकुमार को खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी बैटिंग स्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में उनके बल्ले से सबसे बड़ी पारी 14 रनों की निकली। टी-20 इंटरनेशनल में पूर्व नंबर वन बल्लेबाज से भारत को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। उनकी कप्तानी तो अच्छी रही है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। ओपनर संजू सैमसन के साथ भी यही समस्या आ रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ