IND vs PAK: टीम इंडिया को अगर चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा करना है तो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को फॉर्म में लौटना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत जरूर हासिल की है लेकिन विराट का फॉर्म टीम के लिए अभी भी चिंता का कारण बना हुआ है। पहले मैच में विराट ने 38 गेंदों का सामना करते हुए महज 22 रन बनाए और स्पिन गेंदबाज रिशाद हुसैन का शिकार बने। ऑफ स्टंप की गेंदों पर आउट होने वाले विराट की बल्लेबाजी में अब एक और खामी निकलकर सामने आ रही है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अगर कोहली ने इस कमी को दूर नहीं किया तो पाकिस्तानी गेंदबाज इसका फायदा उठाने में चूक नहीं करेंगे।
सामने आई कोहली की नई कमजोरी!
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ऑफ स्टंप की गेंदों का शिकार बनते हैं ये बात अब जग जाहिर हो चुकी है। वनडे की बात करें तो विराट के लिए लेग स्पिन गेंदबाजों को खेलना मुश्किल होता जा रहा है। इस बात की गवाही उनके आंकड़े दे रहे हैं। लेग स्पिनरों के सामने विराट ना तो रन बना पाते हैं और ना ही अपना विकेट बचा पाते हैं। हाल ही में हुई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी वो आदिल रशीद के खिलाफ परेशानी में नजर आए थे और खेले दोनों मैचों में उनका ही शिकार बने थे।
बांग्लादेश के खिलाफ भी हुए फ्लॉप
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में भी विराट लेग स्पिन गेंदबाज का ही शिकार बने। युवा गेंदबाज रिशाद हुसैन ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसाया। भारत के खिलाफ इस मैच में रिशाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में महज 38 रन खर्च किए और 2 विकेट झटके।
पाकिस्तान का ये गेंदबाज करेगा परेशान!
भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की टीम भी तैयारियों में जुटी हुई है। विराट की इस नई कमजोरी को देखते हुए अबरार अहमद पाकिस्तान का बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं। अबरार भी एक लेग स्पिन गेंदबाज हैं और अभी तक उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच उन्होंने 10 ओवरों में 47 रन देकर 1 विकेट झटका था।
ये भी पढ़िए- Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका में कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
36 mins agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
53 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
55 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines