Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज (28 फरवरी 2025) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। बारिश की वजह से इस मैच का भी परिणाम नहीं निकल सका। इससे पहले भी दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए थे। वहीं, यह मुकाबला रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला । जबकि अफगानिस्तान की उम्मीदें अब इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच पर निर्भर हैं।
अफगानिस्तान ने बनाया बड़ा स्कोर
अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 273 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा सेदिकुल्लाह अटल ने बनाए थे। उन्होंने 95 गेंदों में 85 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने भी 67 रन बनाए। उन्होंने 63 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट बेन ड्वारशुइस ने लिए। उन्होंने 9 ओवर में 47 में 3 विकेट लिए। उनके अलावा जॉनसन और ज़म्पा ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा एलिस और मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने भी की थी मजबूत शुरुआत
इससे पहले 274 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की थी। मैथ्यू शॉर्ट और हेड ने 4।3 ओवर में ही 44 रन जोड़ दिए थे। मैथ्यू शॉर्ट 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद हेड और स्मिथ ने पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय समझेदारी की। इस दौरान हेड ने अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद बारिश आ गई और मैच फिर से शुरू नहीं हो सका। मैच रुकने के समय हेड 59 और स्मिथ 19 रन बनाकर खेल रहे थे।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
25 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines