Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम के स्क्वॉड का ऐलान करेंगे। टीम इंडिया की कमान पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित शर्मा के हाथों में होगी। आइए जानते हैं कि इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
यशस्वी जायसवाल पर टिकी सबकी नजरें
शानदार फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सिलेक्टर्स के सामने एक मुश्किल सवाल खड़ा हो गया है कि क्या उन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए या नहीं। रोहित के भारत की कप्तानी करने की पुष्टि होने के बाद उन्हें शुभमन गिल के साथ ओपनर के तौर पर चुना जाएगा, जिन्होंने पिछले दो सालों में वनडे में 57.36 की औसत से 1434 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: क्या जसप्रीत बुमराह को मिलेगी जगह? सिलेक्शन से पहले आया अपडेट
हालांकि, अगर यशस्वी 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाते हैं, तो भारत को संजू सैमसन या ऋषभ पंत में से किसी एक को रिजर्व में रखना होगा। मिडिल ऑर्डर की बात करें तो विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को शामिल किया जा सकता है। हालांकि राहुल और अय्यर में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा, क्योंकि विकेटकीपर के तौर पर टीम में पंत नजर आ सकते हैं।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सिलेक्टर्स का अपडेट काफी अहम होने वाला है। टीम में मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को जगह मिलना तय है, जबकि तीसरे पेसर के रूप में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच टक्कर है।
स्पिनरों में कौन-कौन शामिल?
रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव वनडे में दो स्पिनरों के रूप में चुने गए हैं, लेकिन सिलेक्टर्स को तीसरे स्पिनर पर फैसला लेना होगा। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती के बीच एकमात्र स्थान के लिए मुकाबला होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का संभावित स्क्वॉड- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 के लिए कैसी हो सकती है टीम इंडिया, जानें मिलेगी एंट्री और किसका कटेगा पत्ता
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
21 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
40 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
54 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines