Champions Trophy 2025: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अगले साल होने वाले 50 ओवर के टूर्नामेंट ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कवायद शुरू हो गई है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान की ओर से की जाएगी। इसका आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 के बीच किया जा सकता है। हालांकि अभी तय नहीं है कि टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं। कहा जा रहा है कि एशिया कप की तरह भारत के आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जा सकते हैं। ये भी सामने आया है कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी दुबई में कर सकता है। बहरहाल, ये तो देखने वाली बात होगी कि आईसीसी वेन्यू को लेकर क्या फैसला लेती है, लेकिन टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको बताने की कोशिश करते हैं।
कितनी टीमों ने किया क्वालीफाई?
चैंपियंस ट्रॉफी में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान ने होस्ट नेशन होने के नाते पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। उसके अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने CT 2025 के लिए क्वालीफाई किया है। पाकिस्तान के अलावा क्वालीफाई करने वाले देशों ने 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के जरिए क्वालीफाई किया है।
पाकिस्तान के तीन वेन्यू सिलेक्ट
कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में अगर इसका आयोजन होता है तो लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम, कराची के नेशनल स्टेडियम और रावलपिंडी के रावलपिंडी स्टेडियम में इसका आयोजन किया जा सकता है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम को रखा जा सकता है। जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम शामिल हो सकती हैं।
कब होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला?
संभावित शेड्यूल के मुताबिक, 19 फरवरी को पहला मुकाबला न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच होगा। जबकि टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी। इसके बाद 23 फरवरी को न्यूजीलैंड और फिर 1 मार्च 2025 को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। यानी हर टीम 3-3 मुकाबले खेलेगी। इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप 2-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसका ड्राफ्ट आईसीसी को सौंपा है।
ये भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर ने किया बड़ा ऐलान, इस ICC टूर्नामेंट के लिए संन्यास से लिया यू-टर्न
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस हॉस्पिटल में काम करती हैं अभिषेक शर्मा की बहन, भाई के रिकॉर्ड पर ऐसा रहा रिएक्शन
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के जीरो पर आउट होने से खुश थे युवराज, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
12 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
22 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines