Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के अपने तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। ये रोहित एंड कंपनी की लगातार तीसरी जीत थी। अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। जिसको लेकर इस बार टीम इंडिया ने अपनी कमर कस ली है। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला रोहित शर्मा इस बार ऑस्ट्रेलिया से लेना चाहेंगे। वहीं, सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान भी सामने आया है।
क्या बोले रोहित शर्मा ?
ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि “यह एक अच्छा मैच होगा, ऑस्ट्रेलिया के पास आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छा खेलने का शानदार इतिहास है, लेकिन हमें देखना होगा कि उस खास दिन हम क्या अच्छा करना चाहते हैं। यह एक शानदार मुकाबला होगा, इसका बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि हम एक जीत अपने नाम कर पाएंगे।”
ये भी पढ़ें:- CT 2025: हार के बाद मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, सेमीफाइनल को लेकर कही ये बात
न्यूजीलैंड पर मिली जीत के बाद खुश दिखे रोहित
टूर्नामेंट के आखिरी लीग में कीवी टीम को धूल चटाने के बाद कप्तान रोहित ने बताया कि जीत के साथ खत्म करना महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड एक अच्छी टीम है जो अच्छा क्रिकेट खेल रही है। अच्छा परिणाम प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है, हमने एक बेहतरीन खेल खेला। जब हमारे 30 रन पर 3 विकेट गिर गए थे तब साझेदारी बनाना महत्वपूर्ण था और मुझे लगा कि हम एक अच्छे स्कोर तक पहुंच गए हैं। हमारे पास उस स्कोर का बचाव करने के लिए हमारी शानदार गेंदबाजी थी।
वरुण चक्रवर्ती को लेकर कही ये बात
कीवी टीम के खिलाफ स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में चुना गया था। इस मैच में वरुण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे। वरुण के प्रदर्शन को देखते हुए मैच के बाद रोहित ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती अलग है, इसलिए हम देखना चाहते थे कि वे क्या कर सकते हैं? अब आगे टीम चयन को लेकर सोचना बड़ा सिरदर्द होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: केन विलियमसन की इस गलती के कारण हारी न्यूजीलैंड, वरुण चक्रवर्ती बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
46 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
51 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines