IND vs NZ: केन विलियमसन की इस गलती के कारण हारी न्यूजीलैंड, वरुण चक्रवर्ती बने जीत के हीरो

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 249 रनों पर ही रोक दिया। कीवी टीम 250 रनों के लक्ष्य का भी पीछा नहीं कर सकी और केन विलियमसन की गलती के कारण मुकाबला 44 रनों से हार गई।

kane williamson

kane williamson

IND vs NZ: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया। जहां पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच कड़ी टक्कर दिखी। न्यूजीलैंड ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया को 249 रनों पर ही रोक दिया। कीवी टीम 250 रनों के लक्ष्य का भी पीछा नहीं कर सकी और केन विलियमसन की गलती के कारण मुकाबला 44 रनों से हार गई।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने बनाया था सम्मानजनक स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बेहद खराब शुरुआत रही। कप्तान रोहित शर्मा 15 रन तो वहीं शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले विराट कोहली भी सिर्फ 11 रन ही जोड़ सके। नंबर 4 के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 79 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला।

विज्ञापन

अक्षर पटेल ने भी 42 रनों की पारी खेली। अंत में हार्दिक पांड्या ने भी 45 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को 249 रनों तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने कुल 5 विकेट अपने नाम किया। वहीं रचिन रवींद्र और मिचेल सैंटनर ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। दुबई की पिच पर टीम इंडिया ने सम्मानजनक स्कोर बनाया है।

केन विलियमसन की गलती पड़ी कीवी टीम पर भारी 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए विल यंग ने 22 रनों की पारी खेली। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे केन विलियमसन ने 120 गेंदों में सिर्फ 81 रनों की पारी खेली। धीमी बल्लेबाजी करने के बाद विलियमसन ने गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। केन के अलावा सिर्फ कप्तान मिचेल सैंटनर ने ही 20 रनों का आंकड़ा पार किया।

विज्ञापन

जिसके कारण ही कीवी टीम को 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा। माइकल ब्रेसवेल भी आउट नहीं थे, लेकिन उसके बाद भी केन विलियमसन ने उन्हें रिव्यू लेने से मना कर दिया। जिसके कारण भी कीवी टीम मुश्किल में पड़ गई। टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज चक्रवर्ती के आगे नतमस्तक नजर आए। रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ