Shreyas Iyer: विराट कोहली की अगुवाई में बल्लेबाजों के जोरदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से मात दी। टीम की इस जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा, जिसमें विराट के अलावा हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है। बेशक विराट को उनकी 84 रनों की मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन एक अवॉर्ड ऐसा भी है, जिसे श्रेयस भी जीतने में कामयाब रहे।
हम यहां बात कर रहे हैं फील्डर ऑफ द मैच अवॉर्ड की, जिसे अय्यर अपने नाम करने में सफल रहे। उन्हें यह अवॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान कंगारू बल्लेबाज एलेक्स कैरी को आउट करने की वजह से मिला, जहां उन्होंने डायरेक्ट थ्रो से उनकी 61 रनों की शानदार पारी का अंत कर दिया। तब कैरी ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गेंद को स्क्वायर की ओर मारा था।
यह भी पढ़ें: CT 2025: ‘मैच्योर होने की जरूरत है’, ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में रौंदने के बाद क्यों भड़क गए गौतम गंभीर?
अय्यर ने किया कैरी की पारी का अंत
कैरी इस समय सिंगल लेने के बाद स्ट्राइक रखना चाहते थे। कैरी जैसे ही दूसरे रन के लिए वापस आए, वैसे ही अय्यर ने डीप बैकवर्ड लेग से डायरेक्ट थ्रो किया और उनकी पारी खत्म कर दी। कैरी के आउट होने का टीम इंडिया को काफी फायदा मिला, जहां वो कंगारू टीम को 264 रन तक सीमित करने में सफल रही।
रवि शास्त्री ने श्रेयस को दिया फील्डर ऑफ द मैच का मेडल
बता दें कि श्रेयस समेत भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी उस समय हैरान रह गए, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में एक बहुत ही खास मेहमान उनसे मिलने आया। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने श्रेयस को शानदार थ्रो के लिए फील्डर ऑफ द मैच का मेडल दिया, साथ ही उनकी तारीफ में कुछ प्रेरणादायक शब्द भी कहे। शास्त्री को ड्रेसिंग रूम में जाते हुए और अपनी बुलंद आवाज में पूरी टीम को संबोधित करते देखकर टीम के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे।
यह भी पढ़ें: CT 2025: सेमीफाइनल में करिश्माई पारी खेलने के बाद विराट ने जीता दिल, ‘रुंआसे’ स्टीव स्मिथ को दी ‘जादू की झप्पी’
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
2 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
2 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
4 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
5 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
5 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines