CT 2025

CT 2025: सेमीफाइनल से पहले बजी टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी! क्या ले पाएगी इस खूंखार टीम से बदला?

CT 2025: टीम इंडिया को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विराट और रोहित के पास साल 2023 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका होगा।

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच बारिश के चलते बिना नतीजा ही रहा। इसके चलते दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिल गया है। इस मैच के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के समीकरण में बदलाव हो गए हैं। ग्रुप ए में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। टीम इंडिया अगर अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो ग्रुप में टॉप पर खत्म होगी। ऐसे में टीम इंडिया का सेमीफाइनल में सामना एक खूंखार टीम से हो सकता है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया?

ग्रुप बी में से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में पहुंचने के आसार लग रहे हैं। दोनों ही टीम शानदार फॉर्म में हैं। समीकरण के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया अगर ग्रुप में दूसरे पायदान पर खत्म करती है तो ग्रुप ए के पहले नंबर की टीम इंडिया से सेमीफाइनल होगा। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास साल 2023 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने का पूरा मौका होगा। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी में बन रहे समीकरण को अच्छे से समझने के लिए वीडियो को पूरा देखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ