CT 2025: PCB की बढ़ी टेंशन, सामने खड़ी हुई सबसे बड़ी चुनौती
Edited By Vishal Pundir

Pakistan Cricket
Edited By Vishal Pundir

Pakistan Cricket
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन खुद मेजबान टीम पांच दिन के अंदर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पाकिस्तान टीम के लिए अब पीसीबी को स्पॉन्सर जुटाना एक बड़ी चुनौती बन सकता है।
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ पहुंची थी। इसके देखकर पाकिस्तान क्रिकेट के अधिकारी भी काफी उत्साहित थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको लेकर पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के बाकी बचे मैचों के लिए दर्शकों की भीड़ स्टेडियम में आती रहे, अब ये बड़ी चुनौती होने वाली है, क्योंकि पाकिस्तान 29 साल आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
Hosted an ICC tournament after 29 years.
•Played 1st match on 19th February.
•Virtually knocked out of the tournament on 23rd February.
•Officially knocked out of the tournament on 24th February.That’s Pakistan cricket for you!#ChampionsTrophy2025
pic.twitter.com/7drT1X8LV9— Sir BoiesX (@BoiesX45) February 24, 2025
ये भी पढ़ें:- चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद PCB ने लिया बड़ा फैसला, हेड कोच आकिब जावेद की कर दी छुट्टी!
आगे पीसीबी अधिकारी ने बताया कि सबसे बड़ी चिंता ये है कि भविष्य में क्रिकेट दीवानगी होने के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट को एक ब्रांड के रूप में बेचना उतना आसान नहीं होगा। पाकिस्तान क्रिकेट की ब्रांड वैल्यू पर भी बड़ा असर पड़ने वाला है।
After decades, Pakistan finally got the opportunity to host an international tournament.
PCB invested 12.8 billion Pakistani rupees in renovating & upgrading stadiums, likely taking a loan for it as well.
Despite being the host nation, Pakistan traveled to another country to…
— Anshul Saxena (@AskAnshul) February 25, 2025
पाकिस्तान ने 2 मैच खेले हैं और टीम को दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और दूसरे मैच में टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कीवी टीम की बांग्लादेश पर जीत के बाद पाकिस्तान की टीम आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: