Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में होने वाला है। कुल 8 टीमें इस बार मेंगा इवेंट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। अधिकतर मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जबकि केवल भारतीय टीम अपना मुकाबला दुबई में खेलेगी। हालांकि आईसीसी ने ऑफिशियल एंथम को रिलीज कर दिया है, जिसे फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। पाकिस्तान के मशहूर गायक आतिफ असलम ने एंथम सॉन्ग गाया है।
ऑफिशियल एंथम हुआ रिलीज
ऑफिशियल एंथम का नाम ‘जीतो बाजी खेलकर’ रखा गया है, जिसे आतिफ असलम ने गाया है। साथ ही वह परफॉर्म भी करते हुए दिख रहे हैं। एंथम में दुनिया के किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिखाया गया है। केवल हर देश के फैंस ही वीडियो में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फैंस अपने-अपने देश का झंडा लिए हुए भी नजर आ रहे हैं। एंथम में फैंस क्रिकेट खेलने के अलावा डांस भी कर रहे हैं। फैंस को एंथम काफी पसंद आ रहा है। फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल
19 फरवरी, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड नेशनल स्टेडियम, कराची
20 फरवरी, भारत बनाम बांग्लादेश दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
21 फरवरी, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका नेशनल स्टेडियम, कराची
22 फरवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
23 फरवरी, भारत बनाम पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
24 फरवरी, बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
25 फरवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
26 फरवरी, अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
27 फरवरी, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
28 फरवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
1 मार्च, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका नेशनल स्टेडियम, कराची
2 मार्च, भारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
4 मार्च, सेमीफाइनल 1 सेमीफाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
5 मार्च, सेमीफाइनल 2 सेमीफाइनल गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
9 मार्च, फाइनल गद्दाफी स्टेडियम लाहौर/दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फॉर्मेट बदला, लेकिन रोहित का वही हाल, 7 गेंदों में खत्म हो गई पारी, कप्तान साहब फिर फ्लॉप
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
7 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
10 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines