Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के कराची स्टेडियम में भारत का झंडा नहीं फहराने को लेकर बीते कई दिनों से विवाद छिड़ा हुआ था। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ, ये वीडियो कराची स्टेडियम का था जिसमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी टीमों का झंडा लहराया गया था लेकिन यहां भारत का झंडा गायब था। जिससे भारतीय फैंस काफी गुस्से में भी दिखे थे लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी गलती को सुधारने का काम किया है।
पाकिस्तान में लगा भारत का झंडा
चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन टीम इंडिया अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलने वाली है। दरअसल जो टीमें पाकिस्तान में खेलेंगे सिर्फ उनका झंडा ही कराची स्टेडियम में लहराया गया था। जिसको लेकर काफी विवाद भी छिड़ा था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कराची स्टेडियम में अन्य देशों के झंडे के साथ भारत का झंडा भी दिख रहा है। यानी विवाद को शांत करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कराची में भारत का झंडा लगाने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: बुमराह की जगह ये खिलाड़ी भारत के लिए बेहतर विकल्प, Playing 11 में मिलेगा मौका!
भारत का झंडा न लगाने के विवाद को लेकर पीसीबी के सूत्र की तरफ से आईएएनएस को बताया था कि “टीम इंडिया अपने चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले पाकिस्तान में नहीं बल्कि दुबई में खेलेगी। जिसके चलते पाकिस्तान के स्टेडियमों में उन टीमों के झंडे लगाए गए हैं जो वहां खेलेंगी।”
20 फरवरी को भारत का पहला मैच
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करने वाली है। रोहित शर्मा एंड कंपनी का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले बढ़ गई पाकिस्तान की टेंशन, इस तेज गेंदबाज का खेलना तय नहीं
संबंधित खबरें
दूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
9 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
30 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
33 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
48 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
58 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines