CT 2025: बुमराह की जगह ये खिलाड़ी भारत के लिए बेहतर विकल्प, Playing 11 में मिलेगा मौका!

Champions Trophy 2025: जसप्रीत बुमराह की जगह चैंपियंस ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा कौन सा खिलाड़ी बेहतर विकल्प साबित होगा, उसका नाम अब सामने निकलकर आया है।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह चोटिल हो गए थे, अब चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को कहीं न कहीं बुमराह की कमी खल सकती है। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्काड में तीन गेंदबाज मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को शामिल किया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह की जगह बेहतर विकल्प कौन सा खिलाड़ी होता है?

ये गेंदबाज होगा बुमराह की जगह बेहतर विकल्प

जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद हर्षित राणा को टीम इंडिया में शामिल किया गया। वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने बताया है कि टीम इंडिया के लिए बुमराह का बेहतर विकल्प कौन सा खिलाड़ी हो सकता है। पोंटिंग ने आईसीसी कहा कि “मैं बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप को बुमराह की जगह चुनूंगा। हम जानते हैं कि वह टी20 क्रिकेट में कितना अच्छा रहा है और अगर आप कौशल सेट के बारे में सोचते हैं, तो वह शायद बुमराह के समान कौशल सेट प्रदान करता है जो नई गेंद और डेथ ओवरों में करता है और यही वह चीज है जिसकी भारत को कमी खलेगी। इससे हर्षित राणा से कोई कमी नहीं रह जाती क्योंकि मुझे लगता है कि उसके पास बहुत प्रतिभा है और हम जानते हैं कि वह नई गेंद से क्या कर सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसके डेथ स्किल्स अर्शदीप सिंह जितने अच्छे हैं। ”

विज्ञापन

हर्षित पर भारी अर्शदीप सिंह

हर्षित राणा ने हाल ही में इंग्लैंड के साथ खेली गई वनडे और टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। जबकि अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए 2 टी20 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं और उनके पास काफी अनुभव भी है। अर्शदीप सिंह नई गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं और डेथ ओवरों में विकेट निकालने के लिए भी जाने जाते हैं। अर्शदीप ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 9 वनडे और 63 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में अर्शदीप के नाम 14 और टी20 में 99 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया का पहला मैच कल

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के साथ कल यानी 20 फरवरी को खेलने वाली है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह को दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में मौका मिलने के चांस ज्यादा है। बता दें, टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ