Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शानदार शुरुआत की है। बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदने के बाद टीम इंडिया का सामना अब पाकिस्तान से होगा। 23 फरवरी को दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में अगर टीम इंडिया को जीत हासिल करनी है तो अपनी खामियों पर काम करने की जरूरत होगी। बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने जीत जरूर हासिल की है लेकिन कई गलतियां भी सामने आई हैं। आइए जानते हैं कि भारत को किन कमियों को सुधारने की जरूरत है।
फील्डिंग में करना होगा सुधार
दुबई में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ 35 रन के स्कोर पर ही 5 विकेट गवा दिए थे। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों की लचर फील्डिंग के चलते बांग्लादेशी बल्लेबाज 228 रन बनाने में कामयाब रहे। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने आसान से कैच छोड़े। इसके अलावा विकेट के पीछे केएल राहुल ने भी बल्लेबाजों को आउट करने के कई मौके गवाए। ऐसे में भारत को फील्डिंग में काम करने की जरूरत है नहीं तो पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
शमी का जोड़ीदार ढूंढना होगा
आईसीसी टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी ने उम्मीद के मुताबिक ही प्रदर्शन किया लेकिन उनके साथी गेंदबाज हर्षित राणा उतने असरदार नजर नहीं आए। हर्षित राणा ने मैच में 3 विकेट जरूर हासिल किए लेकिन शुरुआती ओवरों में वो शमी जितने असरदार नजर नहीं आए। अर्शदीप सिंह के स्क्वाड में होने के बाद भी उनके प्लेइंग 11 में खेलने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया को शमी के जोड़ीदार वाली गुत्थी भी सुलझानी होगी।
कुलदीप की फॉर्म बनी चिंता
बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज में भी कुलदीप 2 मैचों में केवल 2 विकेट ही ले पाए थे। दुबई में स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर टीम को उनसे इससे कहीं ज्यादा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिडिल ऑर्डर में कुलदीप की गेंदबाजी अहम भूमिका निभाएगी। ऐसे में उनका फॉर्म में वापसी करना बहुत जरूरी है।
ये भी पढ़िए- Champions Trophy 2025: बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने के बाद गिल ने खोला राज, सीक्रेट मैसेज से बदली पारी
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
4 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
19 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
28 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines