CT 2025: 10 साल बाद फिर बना ऐसा संयोग, टीम इंडिया को सता रहा डर

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया को 10 साल पुराना एक रिकॉर्ड का डर सताने लगा है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।

IND vs AUS

IND vs AUS

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की चार सेमीफाइनिस्ट टीमें पक्की हो चुकी हैं। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड, ग्रुप-बी से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जहां सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना ऑल्ट्रेलिया से होगा तो वहीं साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी। वहीं, अब टीम इंडिया को 10 साल पुराना एक रिकॉर्ड डराने लगा है। आईसीसी के एक बड़े टूर्नामेंट में एक फिर से 10 साल पुराना अद्भुत संयोग बनता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत

वनडे विश्व कप 2015 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह मेजबानी में खेला गया था। उस वक्त भी भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इतना ही नहीं उस दौरान भी सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। तब टीम इंडिया की कप्तानी एमएस धोनी के हाथों में थी और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क थे। तब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 328 रन बनाए थे। जिसके जवाब में टीम इंडिया महज 233 रनों पर ढेर हो गई थी। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा 65 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली तब महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया था और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। अक्सर आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा टीम इंडिया पर भारी रहा है। भारतीय फैंस अभी तक वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल की हार को नहीं भुला पाए हैं, ऐसे में इस बार रोहित एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ