CT 2025: भारत से भिड़ने से पहले कंगारू टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हो गया तूफानी ओपनर

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अपनी टीम में आखिरी समय में बदलाव करना पड़ा है।

Australia Cricket Team

Australia Cricket Team

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अपनी टीम में आखिरी समय में बदलाव करना पड़ा है, जहां सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट की जगह रिजर्व कूपर कोनोली को टीम में शामिल किया गया है। शॉर्ट को शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी।

विज्ञापन

जेक फ्रेजर-मैकगर्क को मिल सकता है मौका

शॉर्ट को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने दो दिन पहले कहा था कि उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ठीक होने में परेशानी होगी। शॉर्ट की गैरमौजूदगी में जेक फ्रेजर-मैकगर्क के भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि कोनोली के टीम में शामिल होने के बाद यह देखना बाकी है कि ऑस्ट्रेलिया क्या रास्ता अपनाएगा। स्टीव स्मिथ और उनकी टीम 4 मार्च को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगी।

विज्ञापन

ऐसा है कोनोली का इंटरनेशनल करियर

कोनोली की बात करें तो उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए छह इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से तीन वनडे हैं। कोनोली बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। 21 साल के इस खिलाड़ी का वैसे तो अब तक गेंद या बल्ले से कोई प्रभावशाली रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन दुबई में भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिन अटैक के प्रभाव को देखते हुए कंगारू टीम ने उनके नाम पर विचार किया है।

विज्ञापन

भारत के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम- स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, एडम जम्पा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ