CT 2025: एडेन मार्करम की चोट ने बढ़ाई साउथ अफ्रीका की टेंशन, इस खिलाड़ी की अचानक से हुई स्क्वॉड की एंट्री

Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से पांच मार्च को भिड़ना है। इस मैच से पहले टीम में एक स्टार ऑलराउंडर की एंट्री हुई है।

South Africa Cricket Team

South Africa Cricket Team

Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले प्रोटियाज टीम में ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया है। लिंडे टीम के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम के कवर के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्करम को हैमस्ट्रिंग में महसूस हुआ था दर्द

मार्करम को मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ और इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। शुरुआत में देखने में लग रहा था कि उन्हें गंभीर चोट है, लेकिन अब उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है।

कई खिलाड़ी चोट की वजह से हो चुके हैं बाहर

मार्करम की चोट की वजह से ही लिंडे चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए रवाना होने की वजह से सोमवार को वेस्टर्न प्रोविंन्स के ट्रेनिंग सेशन से दूर थे। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब चोट ने प्रोटियाज टीम की टेंशन बढ़ाई है। इससे पहले तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे, गेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर और लिजार्ड विलियम्स भी चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इसकी वजह से ही किसी खिलाड़ी को चोट लगने और एहतियात के तौर पर लिंडे को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कगीसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और रासी वैन डेर डुसेन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ