हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी के बीच रोहित शर्मा के 'मोटापे' पर शुरू हुई राजनीति, अपमानजनक टिप्पणी पर छिड़ा बवाल

विज्ञापन
Rohit Sharma-shama mohamed

Champions Trophy 2025: रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 44 रन से जीत लिया था, इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत थी। जहां एक तरफ इस जीत के बाद पूरा देश अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहा था तो वहीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने टीम इंडिया के कप्तान को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने रोहित को मोटा बताया था। उनकी इस पोस्ट पर जमकर बवाल छिड़ा और कांग्रेस प्रवक्ता को बाद में अपनी ये पोस्ट हटानी पड़ी, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी इस विवादित पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।

रोहित को बताया था मोटा

डॉ. शमा मोहम्मद ने अपने ट्वीट में लिखा था कि “एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा काफी मोटे हैं। उनको अपना वजन कम करने की जरुरत है और वे टीम इंडिया के अब तक के सबसे खराब कप्तान हैं।” उनका ये पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस प्रवक्ता पर पलटवार किया।

ये भी पढ़ें:- CT 2025: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में चला तलाशी अभियान, मेडल ढूंढते नजर आए खिलाड़ी, देखें मजेदार वीडियो

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ता देख कांग्रेस प्रवक्ता को अपनी ये पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। उनकी इस पोस्ट पर क्रिकेट फैंस जमकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट सामने आ रहे हैं।

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

टीम इंडिया का पहले सेमीफाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाला है। ये मैच 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘बाबर आजम के आगे विराट कोहली जीरो हैं’, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola