Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है। अभी तक दोनों टीमों ने 1-1 मुकाबला खेला है और दोनों ही टीमों ने जीत हासिल की है। ऐसे में आज का मैच जीतने वाली टीम लगभग सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था तो वहीं साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया था।
कब, कहां देख सकते हैं मैच?
रावलपिंडी के मैदान पर आज जमकर रन बरसने की उम्मीद है, इस पिच को बल्लेबाजी के लिए सही माना जाता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच एक हाई स्कोर मैच होने की उम्मीद है। इस मैच को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, जहां पर मैच का लाइव प्रसारण होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी, जहां आप फ्री में मैच देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-‘भारत की B टीम भी हरा देगी’, पाकिस्तान टीम की दुर्दशा पर सुनील गावस्कर ने लिए मजे
रावलपिंडी मैदान के आंकड़े
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर अभी तक 27 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 बार जीत हासिल की है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। इस मैदान पर अभी तक हाई स्कोर 337 रन का रहा है, जो पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बनाया था।
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े
अभी तक वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 110 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 55 मैच साउथ अफ्रीका और 51 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। आखिरी बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत वनडे विश्व कप 2023 में हुई थी, तब ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: PCB की बढ़ी टेंशन, सामने खड़ी हुई सबसे बड़ी चुनौती
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines