Vinesh Phogat Silver Medal updates in hindi: क्या विनेश फोगाट से रूठी किस्मत एक बार फिर जागेगी? क्या भाग्य ने उनसे जो सब छीन लिया है, फिर से उन्हें मिलेगा? आज हमें इन सवालों का जवाब मिल जाएगा। अगर किस्मत ने विनेश का साथ दिया तो विनेश से अच्छी खबर आ सकती है।
विनेश फोगाट महज 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के बाद पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालीफाई हो गईं हैं। वह फाइनल से पहले रातभर असंभव को संभव करने के प्रयास में जुटी रहीं। मगर मंजिल से बस कुछ कदम दूर रह गईं। भारतीय समय के अनुसार आज 9 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे सुनवाई शुरू होगी। कल देर रात विनेश ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अपील कर दी। उन्होंने अपील करते हुए संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल विजेता घोषित करने की मांग की है। अच्छी बात यह है कि उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया गया है और कुछ ही घंटों में CAS अपना फैसला सुनाएगा।
विनेश के लिए 4 वकील
विनेश फोगाट की ओर से 4 वकील अंतरराष्ट्रीय अदालत में उनका पक्ष रखेंगे। मीडिया खबरों के मुताबिक चार्ल्स एमसन, हैबिन एस्टेले किम, एस्टेले इवानोवा और जोएल मोनलुइस भारतीय रेसलर की ओर से दलील पेश करेंगे। नियमों के अनुसार ओलंपिक खेलों के शुरू होने के 10 दिनों के भीतर होने वाले विवाद का समाधान CAS के जरिए हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat के संन्यास से सदमे में टीवी एक्टर! टूटा दिल… ऐसे किया रिएक्ट
कितने बजे आएगा फैसला
हालांकि कुश्ती के नियमों को देखते हुए इस फैसले के पलटे जाने की संभावना बहुत ही कम हैं। अब कोई चमत्कार ही विनेश फोगाट को मेडल दिला सकता है। इस बीच इस बड़े झटके से निराश विनेश फोगाट ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि वह टूट चुकी हैं और अब उनमें हिम्मत नहीं बची है। याद रहे कि विनेश ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही मैच में 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को हरा दिया था। इसके बाद लगातार दो मैच जीतते हुए उन्होंने फाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन अचानक से वजन बढ़ने की वजह से उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट के नाम दर्ज हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, तोड़ना किसी महिला पहलवान के लिए होगा मुश्किल
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
44 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines