Vinesh Phogat के संन्यास से सदमे में टीवी एक्टर! टूटा दिल... ऐसे किया रिएक्ट

Vinesh Phogat Retirement: पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में जाते ही विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया, जिसके बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया। अब इस पर ना सिर्फ फिल्म बल्कि टीवी कलाकार भी इस पर दुख जाता रहे हैं।

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Retirement: पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में विनेश फोगाट ने कदम क्या रखा कि किसी को हजम ही नहीं हुआ और ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान को डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इस खबर ने ना सिर्फ विनेश और उनके परिवार बल्कि हर भारतीय को झटका दिया। गोल्ड के इतने करीब जाकर विनेश को इस तरह से डिसक्वालीफाई करने पर उनपर क्या बीती होगी, ये तो वहीं समझ सकती हैं। एक खिलाड़ी के लिए वहां तक जाकर बिना मेडल के वापस आने का दर्द वो खुद समझ सकता है। बेहद भारी दिल से विनेश ने डिसक्वालीफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने का बड़ा ऐलान कर दिया, जिससे फैंस का दिल टूट गया।

विज्ञापन

नकुल मेहता का टूटा दिल!

विनेश के इस ऐलान पर ना सिर्फ फिल्म बल्कि टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी हैरान और परेशान हैं। विनेश के इस ऐलान के बाद टीवी के फेमस एक्टर नकुल मेहता का भी इस पर रिएक्शन सामने आया है। नकुल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने विनेश के कुश्ती से संन्यास लेने का पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नकुल ने दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है।

विज्ञापन
Nakuul Mehta

Nakuul Mehta

देश की शेरनी के नाम होता पहला गोल्ड!

विज्ञापन

नकुल मेहता के इस पोस्ट से साफ है कि विनेश का संन्यास लेना उन्हें भी परेशान कर रहा है और उनका भी दिल टूट है। इस वक्त ना सिर्फ विनेश और नकुल बल्कि हर भारतीय का दिल टूटा है। देश की शेरनी के जबड़े में फंसा ‘गोल्ड’ इस तरह से उससे छीनेगा किसी ने नहीं सोचा था। एक रात पहले तक लोग जहां उम्मीद कर रहे थे कि देश की बेटी के नाम पर पेरिस ओलंपिक 2024 का गोल्ड होगा, तो अगली ही सुबह ये उम्मीद आंसुओं में बदल गई। विनेश के डिसक्वालीफाई होने पर हर आंख नम नजर आई।

विज्ञापन

विनेश फोगाट ने लिया कुश्ती से संन्यास

गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाने वाली 29 वर्षीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी, लेकिन फाइनल में जाते ही विनेश को वजन बढ़ने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश का 100 ग्राम वजन ज्यादा पाया गया था। इस तरह से डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश की भी हिम्मत टूट गई और उन्होंने भी कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ