Caribbean Premier League 2024: कैरेबियन प्रीमियर लीग में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। उन्होंने इस टी20 टूर्नामेंट में न सिर्फ अपना पहला शतक जड़ा है, बल्कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। क्विंटन डिकॉक के इस प्रदर्शन से आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ टाइटंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब टीम को क्विंटन डिकॉक जैसे दिग्गज खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए गुणा-गणित लगाना होगा।
CPL में पहली बार जड़ा शतक
बारबाडोस रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टूर्नामेंट में गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली। उन्होंने मैच में 68 गेंद पर 169 की स्ट्राइक से 115 रन बनाए। उन्होनें महज 60 गेंद पर शतक जड़ा था। अपनी इनिंग में क्विंटन डिकॉक ने 9 छक्के और 8 चौके लगाए।
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
क्विंटन डिकॉक ने इस टूर्नामेंट में अब तक 5 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 19 छक्के जड़े हैं। क्विंटन डिकॉक 19 छक्कों के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: रोहित-विराट ने खूब लगाए चौके-छक्के, टीम इंडिया का पहला वीडियो आया सामने
कैसा रहा है डिकॉक का CPL करिअर
CPL में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक दूसरी बार हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने CPL-2022 में हिस्सा लिया था। तब उन्होंने बारबाडोस रॉयल्स के लिए कुल 7 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक की मदद से कुल 221 रन बनाए थे। CPL-2024 में उन्होंने अब तक सिर्फ 5 मैच ही खेले हैं और 308 रन जड़ दिए हैं। इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।
IPL में डिकॉक का कैसा रहा है प्रदर्शन
आईपीएल में क्विंटन डिकॉक ने अब तक कुल 107 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 134 की स्ट्राइक से कुल 3157 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 23 अर्धशतक जड़े हैं। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 140 रन का है, जो उन्होंने KKR के खिलाफ बनाया था। आईपीएल-2024 में उन्हें लखनऊ टाइटंस ने 6.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर टीम में शामिल किया था। उन्होंने आईपीएल-2024 में कुल 11 मैच खेले थे, जिसमें 134 की स्ट्राइक से उन्होंने 250 रन बनाए थे। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 81 रन रहा।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा 1 सेमी से चूके, डायमंड लीग में मिली सेकेंड पोजिशन, जीता सिल्वर
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines