KKR vs RCB: IPL 2024 के 36वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रही है। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। KKR को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन यश दयाल ने बेंगलुरु की शानदार वापसी कराई। उन्होंने एक के बाद एक 2 विकेट चटकाए। उनके तीसरे विकेट में कैमरून ग्रीन का अहम योगदान रहा। ग्रीन ने हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच लपका।
यश दयाल ने छठे ओवर में लिए 2 विकेट
RCB की ओर से पावरप्ले का आखिरी ओवर यश दयाल ने किया। ओवर की छठी गेंद को अंगकृष रघुवंशी ने मिड विकेट के ऊपर से मारने का प्रयास किया। इस बीच कैमरून ग्रीन ने लंबाई का फायदा उठाया और 8 फीट ऊपर से निकल रही गेंद को हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ लिया। इसके बाद वह पीछे की ओर जा गिरे। रघुवंशी ने कुछ खास नहीं कर पाए और उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए।
ग्रीन ने लिया बेहतरीन कैच
मुकाबले की बात करें तो कोलकाता की शुरुआत खराब रही। 5वें ओवर में सिराज ने फिलिप सॉल्ट का शिकार किया। सॉल्ट ने 14 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद छठे ओवर में यश दयाल ने 2 विकेट चटकाए। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सुनील नरेन को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। नरेन ने 15 गेंदों पर 10 रन बनाए। ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरून ग्रीन ने अंगकृष रघुवंशी का कैच लपका।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: IPL 2024 में खूब कुटाई कर रहे ये विदेशी बल्लेबाज, विश्व कप में बढ़ाएंगे टीम इंडिया की टेंशन
ये भी पढ़ें: RR vs MI Playing 11: टेबल टॉपर से टकराएगी मुंबई इंडियंस, हार्दिक के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
5 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
56 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines