Who is Shubham Khajuria: भारत में डोमेस्टिक क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। ईशान किशन समेत कई स्टार खिलाड़ी तमिलनाडु के प्रतिष्ठित बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते नजर आ रहे हैं। झारखंड के लिए खेलते हुए ईशान ने जहां शानदार शतक लगाया तो वहीं इस टूर्नामेंट में पहली डबल सेंचुरी भी आ गई है। जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज शुभम खजुरिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। शुभम ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलते हुए 368 गेंदों में 17 चौके-8 छक्के ठोक 202 रन जड़े। जिसकी वजह से उनका नाम क्रिकेट के गलियारों में गूंज रहा है। आइए जानते हैं कि बुची बाबू टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाला ये प्रतिभाशाली बल्लेबाज कौन है।
कौन हैं शुभम खजुरिया?
शुभम खजुरिया का जन्म जम्मू में हुआ था। उनकी उम्र 28 साल है। वह दाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं। शुभम दाएं हाथ से ऑफब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने अब तक 66 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 114 इनिंग में 6 शतक और 21 अर्धशतक के साथ 3432 रन बनाए हैं। लिस्ट ए के 66 मैचों में उनके नाम 5 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 2136 रन दर्ज हैं। टी-20 के 40 मैचों में उन्होंने 6 अर्धशतकों के साथ 978 रन बनाए हैं। शुभम टीम इंडिया के लिए 2013 में अंडर-19 खेल चुके हैं। वह भारत के लिए अंडर-19 खेलने वाले जम्मू और कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर बन गए थे। शुभम विजय हजारे टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर के कप्तान रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन का बड़ा धमाका, बुची बाबू टूर्नामेंट में ठोका ताबड़तोड़ शतक
इंग्लैंड में ठोक चुके हैं दोहरा शतक
शुभम इसके अलावा इंग्लैंड में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वह पिछले साल वेस्टहॉटन क्रिकेट क्लब के लिए ग्रेट मैनचेस्टर क्रिकेट लीग में खेले। जहां उन्होंने 11 लीग और कप मैचों में 745 रन जड़े। खजुरिया की प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान उनका औसत 93.13 था। जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। पहले मैच में उन्होंने दोहरा शतक जमाया था। उन्होंने 212 रन बनाए। जबकि 37 गेंदों में 100 रन की विस्फोटक पारी भी शामिल रही। इसी के साथ ही उन्होंने क्लब का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला था।
ये भी पढ़ें: शॉट लगाते ही गिर पड़े ईशान किशन, रन बनाने के लिए झोंक दी जान, वीडियो हो रहा वायरल
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
21 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines