Buchi Babu Tournament: भारत में इन दिनों बुची बाबू टूर्नामेंट खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। श्रेयस अय्यर से लेकर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव तक इस टूर्नामेंट में खेलकर टेस्ट टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ईशान किशन को छोड़कर अय्यर और सूर्या अभी तक इस टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। श्रेयस और सूर्या दोनों ही बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। वहीं अब बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं।
सूर्या की चोट ने बढाई टेंशन
दरअसल बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई और टीएनसीए 11 के बीच खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए सूर्या को चोट लग गई थी। ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फील्डिंग करने के दौरान सूर्यकुमार यादव के हाथ में चोट लगी थी। चोट लगने से पहले सूर्या महज 38 गेंद ही खेल पाए थे। इससे पहले सूर्या आईपीएल 2024 के दौरान इंजरी से वापस लोटे थे।
ये भी पढ़ें:- PAK vs BAN: शाहीन अफरीदी को बाहर करने की बड़ी वजह आई सामने, PCB ने दिया जवाब
उनको करीब 5 महीनो तक क्रिकेट मैदान से दूर रहना पड़ा था। सूर्या इस बार चाहते थे कि वो घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए, लेकिन अब सूर्या की इन उम्मीदों को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
सूर्या ने भारत के लिए खेला महज एक टेस्ट
सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट स्पेशलिस्ट माना जाता है। अभी तक सू्र्या ने भारत के लिए ज्यादा टी20 मैच ही खेले हैं। लेकिन अब ये बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है, जिसको लेकर वे अपनी इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। सूर्यकुमार यादव को अभी तक भारतीय टीम के लिए महज एक ही टेस्ट मैच खेलने को मिला है।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: कानपुर सुपरस्टार्स ने नोएडा सुपर किंग्स 7 विकेट से हराया, समीर रिजवी ने मचाया धमाल
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
34 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
56 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines