Buchi Babu Cricket Tournament 2024: तमिलनाडु की प्रतिष्ठित बुची बाबू टूर्नामेंट के पहले मैच में ईशान किशन ने शानदार शतक लगाकर अपना लोहा मनवाया था। लेकिन, दूसरे ही मैच में उन्होंने खराब प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट में झारखंड टीम की कमान संभाल रहे हैं। पहले मैच में शतक जड़कर ईशान किशन ने टीम इंडिया में अपनी वापसी का दावा ठोंका था, लेकिन दूसरे मैच में उनके खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है।
किया बुरा प्रदर्शन
ईशान किशन इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। इस मैच में झारखंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मैच में झारखंड की टीम ने 143 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया था। इस बीच ईशान किशन बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन ईशान किशन महज 1 रन बनाकर ही आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंद खेलकर 1 रन बनाए और त्यागराजन की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। ईशान किशन ने स्वीप स्लॉग शॉट खेलते हुए अपना विकेट विपक्षी टीम को तोहफे के रूप में दिया। ईशान किशन के लिए ये टूर्नामेंट बेहद अहम माना जा है। इस टूर्नामेंट में अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।
पहले मैच में जड़ा था शतक
ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा था। उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ ये शतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। ईशान किशन ने इस मैच में 114 गेंदों में 107 रन बनाए थे। उन्होंने 86 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 41 रन की पारी खेली थी।
मैच में झारखंड की हालत हुई खराब
मैच में ईशान किशन की टीम झारखंड की हालत खराब है। झारखंड की टीम पहली पारी में 178 रनों पर ऑलआउट हो गई है। हालांकि, हैदराबाद ने भी 132 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो दिए हैं।
ये भी पढ़ें: भारत को मिली सबसे बड़ी खुशखबरी, कुश्ती की स्पर्धा में 4 मेडल हो गए पक्के
ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कौन से खिलाड़ियों का टीम इंडिया में होगा चयन? देखें संभावित लिस्ट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
53 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines