Bowler Dies on Middle Field: अक्सर क्रिकेट मैदान से खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें सामने आती रहती है। कई बार खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई क्रिकेटर बीच मैदान पर अपनी जान भी खो चुके हैं। वहीं आज तक कोई भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज के साथ हुई मैदान पर उस घटना को भुला नहीं पाया है। जब बाउंसर लगने से फिल ह्यूज की मौत हो गई थी।
वहीं एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है। पुणे के लोहगांव में बच्चे आपस में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंदबाजी कर रहे एक बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगी, जिसके बाद गेंदबाज बच्चे ने क्रीज पर ही दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार गेंदबाजी कर रहे बच्चे की उम्र 11 साल थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वाले बच्चे का नाम शौर्य बताया जा रहा है। जो अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था। इस दौरान शौर्य गेंदबाजी कर रहा था जबकि उसका एक दोस्त बल्लेबाजी कर रहा था। तभी बल्लेबाजी कर रहे बच्चे ने शौर्य की गेंद पर जोर से शॉट लगाया, जो सीधा शौर्य के प्राइवेट पार्ट पर जा लगा। गेंद लगने के बाद ही शौर्य जमीन पर गिर गया। जिसके बाद उसके दोस्त भी शौर्य को गिरता हुआ देख घबरा गए थे।
बाकि बच्चों ने जल्दबाजी में दूसरे लड़कों को बुलाया जो पास में ही क्रिकेट खेल रहे थे। जिसके बाद शौर्य को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और शौर्य इस दुनिया को अलविदा कह चुका था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK और KKR की जीत से RCB को फायदा, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा अब ये काम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जो कोई गेंदबाज नहीं कर पाया, वो धोनी के खिलाफ हर्षल ने करके दिखाया; फिर भी नहीं मनाया जश्न
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा टूर्नामेंट, जानें इन देशों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines