Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। जिसके टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज दोनों देशों में किया जाता है। जब-जब जिस देश में इस सीरीज का आगज हुआ है, तब-तब उस टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज 9 बार खेली जा चुकी है, जिसमें से 8 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है। वहीं 7 बार ऑस्ट्रेलिया में ये सीरीज खेली गई है, जिसमें से 4 बार कंगारू टीम ने बाजी मारी है। इसके अलावा पिछली दो सीरीज में टीम इंडिया ने लगातार जीत हासिल की है।
इस मामले में भी ऑस्ट्रेलिया से बहुत आगे भारत
वैसे तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा से ही ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहा है। वहीं एक मामले में तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से बहुत आगे निकल चुकी है। जी हां हम बात कर रहे हैं ज्यादा विकेट के हिसाब से सबसे बड़ी जीत। दरअसल ज्यादा विकेट के हिसाब से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 12 बार जीत दर्ज की है। जिसमें सबसे बड़ी जीत है 8 विकेट से। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 बार 8 विकेट से जीत दर्ज की है। इसके अलावा दो बार 7 विकेट से जीत हासिल की है।
ये भी पढ़ें:- कंगारू कप्तान की खूबियां गिनाने लगा भारतीय ऑलराउंडर, शुरू होने वाली है बॉर्डर-गावस्कर सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार ज्यादा विकेट से जीत दर्ज की
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने ज्यादा विकेट के हिसाब से टीम इंडिया पर 6 बार जीत दर्ज की है। जिसमें सबसे बड़ी जीत कंगारू टीम के नाम 10 विकेट से दर्ज है। इसके अलावा 2 बाद 9 और 2 बार 8 विकेट से जीत हासिल की है। बता दें, दोनों टीमों के बीच 16 बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा चुकी है। जिसमें से 10 बार टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा किया है तो वहीं पांच बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। इसके अलावा एक सीरीज बराबरी पर रही है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए हो चुका टीम इंडिया का ऐलान
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: वानखेड़े में Ashwin रचेंगे इतिहास! इस दिग्गज को छोड़ सकते हैं पीछे
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
4 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
34 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
56 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines