IND vs NZ: वानखेड़े में Ashwin रचेंगे इतिहास! इस दिग्गज को छोड़ सकते हैं पीछे

India vs New Zealand 3rd Test: तीसरे टेस्ट मैच में आर अश्विन एक खास रिकॉर्ड हासिल करने की दहलीज पर खड़े हैं। एक विकेट हासिल करते ही अश्विन वानखेड़े में इतिहास रच देंगे।

ravichandran ashwin

ravichandran ashwin

India vs New Zealand 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। टीम इंडिया पहले ही इस सीरीज को हार चुकी है अब तीसरा मैच जीतकर सीरीज को 2-1 पर खत्म करना चाहेगी। वहीं मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के ऊपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। वानखेड़े के स्टेडियम पर आर अश्विन तीसरे टेस्ट मैच में इतिहास रचकर पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर को पीछे छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

अश्विन करेंगे ये बड़ा कारनामा!

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन के शानदार आंकड़े रहे हैं। वहीं अब अश्विन एक खास रिकॉर्ड को हासिल करने की दहलीज पर खड़े हैं। इस मैच में एक विकेट लेते ही अश्विन वानखेड़े में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल इस मामले में अश्विन भारतीय पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन

अश्विन और अनिल कुंबले के नाम वानखेड़े स्टेडियम पर 38-38 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम आता है। जिन्होंने इस मैदान पर 28 विकेट चटकाए थे। वहीं तीसरे नंबर पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह 24 विकेट के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा रहा प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आर अश्विन का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है, जितनी उम्मीद टीम इंडिया ने उनसे की थी। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आर अश्विन महज एक ही विकेट हासिल करने में कामयाब रहे थे। इसके बाद पुणे की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अश्विन से टीम को काफी ज्यादा उम्मीदें थी। हालांकि बेंगलुरु टेस्ट के मुकाबले पुणे टेस्ट में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की थी। पुणे टेस्ट की पहली पारी में अश्विन ने 3 विकेट चटकाए थे, जबकि दूसरी पारी में उनको 2 विकेट ही मिल पाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ