हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया में छाया भारतीय स्टार, KL Rahul की कराएगा छुट्टी

India vs Australia: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले स्टार भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचा रहा है। ऐसे में अब पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी को मौका मिलना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
Dhruv Jurel

India vs Australia: टीम इंडिया जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाली है। जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं इस सीरीज से पहले इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चार दिवसीय मैच खेले जा रहे हैं। जहां पहले मैच में रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं दूसरे मैच में एक बार फिर से टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा है। लेकिन इंडिया ए की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ही एक ऐसे बल्लेबाज है जो इस सीरीज में कंगारू गेंदबाजों से लोहा लेते हुए दिख रहे हैं। दूसरे मैच की दोनों पारियों में जुरेल ने अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ केएल राहुल बुरी तरफ से फ्लॉप साबित हो रहे हैं।

जुरेल को मिलेगा पर्थ टेस्ट में मौका!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच में कैसी रहेगी टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन ये बड़ा सवाल है। केएल राहुल को न्यूजीलैंड के साथ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया था। पहले ही मैच में राहुल बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। जिसके बाद भी उनको बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया चुना गया।

इतना ही नहीं बीसीसीआई ने राहुल को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया पिचों को समझने के लिए इंडिया ए की तरफ से खेलने का मौका दिया लेकिन दोनों ही मैच में राहुल टीम और फैंस को निराश किया। अब उम्मीग लगाई जा रही है कि राहुल को पर्थ टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना काफी मुश्किल है।


ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं’, संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी पर फिदा हुआ खेल जगत

ध्रुव जुरेल को मौका मिलना तय

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में ध्रुव जुरेल को छोड़कर दूसरा कोई भारतीय बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया। पहली पारी में इंडिया ए महज 161 रनों पर ढेर हो गई थी। इस पारी में ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली थी।

इसके अलावा दूसरी पारी में इंडिया ए ने 229 रन बनाए। इस पारी में भी जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रनों की पारी खेली। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ध्रुव जुरेल का ये शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। ये खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में अब केएल राहुल का पत्ता काट सकता है।

ये भी पढ़ें:- एक्शन मोड में BCCI! न्यूजीलैंड से हार के बाद रोहित-गंभीर से चली 6 घंटे चर्चा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें