IND vs SA: 'गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं', संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी पर दिग्गजों ने की जमकर तारीफ

Sanju Samson Century: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की 107 रनों की धांसू पारी पर खेल जगत ने उनकी जमकर तारीफ की है। एक नजर डालते हैं क्रिकेटर्स के रिएक्शंस पर-

Sanju Samson

Sanju Samson

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शतक जड़कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है। सैमसन अब टी-20 इंटरनेशनल में लगातार मैचों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय हो गए हैं। उन्होंने मैच में 50 गेंदों पर 107 रनों की धांसू पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने पहले खेलते हुए 202 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। उनकी इस तेजतर्रार पारी में सात चौके और दस गगनचुंबी छ्क्के शामिल रहे। सैमसन की इस जोरदार पर खेल जगत ने उनकी जमकर तारीफ की है। आइए एक नजर डालते हैं क्रिकेट जगत से किन खिलाड़ियों ने उनको बधाई दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- WI vs ENG: टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, 4 खिलाड़ियों की हुई वापसी

विज्ञापन

सैमसन ने खेली ऐतिहासिक पारी

सैमसन के बल्ले से निकली यह पारी ऐतिहासिक है क्योंकि उन्होंने लगातार दो टी-20 मैचों में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इससे पहले उन्होंने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में भी शतक बनाया था। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जो उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा या सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं बना सके हैं। इस शतक के दम पर सैमसन ने काफी हद तक अब ओपनिंग पोजीशन में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बांग्लादेश के खिलाफ दवाब में थे सैमसन

सैमसन इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैचों में जीरो पर आउट होने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में उतरे थे और उन पर काफी दबाव था। वह बांग्लादेश के खिलाफ भी पहले दो टी-20 मैचों में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और उन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन सैमसन ने सीरीज का अंत शानदार शतक के साथ किया और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह टी-20 क्रिकेट में उनका पहला शतक था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अपनी फॉर्म जारी रखी और दौरे की शुरुआत जोरदार शतक के साथ की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ