Border Gavaskar Trophy 2024-2025: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को 2024-25 का समर शेड्यूल जारी किया। कंगारू मेंस टीम इस साल के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज-टी20 सीरीज और भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट मैच खेलेंगे। इससे पहले तक दोनों टीमों के बीच अमूमन BGT में 4 मुकाबले खेले जाते थे।
नवंबर में ऑस्ट्रेलिया जाएगी भारतीय टीम
सीरीज के लिए भारतीय टीम नबंवर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। BGT 2024-2025 का पहला टेस्ट 22 से 26 नबंवर के बीच पर्थ में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 6 से 10 दिसंबर के बीच एडिलेड में होगा। यह मुकाबला डे-नाइट मैच होगा। टूर्नामेंट के तीसरे मैच में दोनों टीमें ब्रिसबेन में टकराएंगी। यह मैच 14 से 18 दिसंबर के बीच होगा। सीरीज का चौथा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा। साथ ही BGT का आखिरी टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच सिडनी में खेला जाएगा।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-2025 शेड्यूल
पहला टेस्ट: 22-26 नबंवर, पर्थ
दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेट (डे-नाइट)
तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिसबेन (गाबा)
चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
पांचवा टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी
कंगारुओं को उनके घर पर हराना आसान नहीं
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 16 बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली गई हैं। इसमें से 10 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है और कंगारू टीम ने 5 बार ट्रॉफी जीती है। 2003-04 में खेली गई ट्रॉफी 1-1 से ड्रॉ हुई थी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम अब तक 7 बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई है। इस दौरान 4 बार कंगारू टीम ने जीत दर्ज की है और 2 बार भारत को जीत मिली है। 1 सीरीज ड्रॉ भी रही है। ऐसे में कंगारुओं को उनके घर में हराना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में खेली गईं पिछली 2 BGT सीरीज (2018/19, 2020/21) में भारत को जीत मिली है। वहीं BGT 2022/23 भारत में खेली गई थी और भारत ने इसे 2-1 से जीता था।
पिछली 5 BGT ट्रॉफी
2014/15: ऑस्ट्रेलिया जीता (2-0)- ऑस्ट्रेलिया में
2016/17: इंडिया जीता (2-1)- इंडिया में
2018/19: इंडिया जीता (2-1)- ऑस्ट्रेलिया में
2020/21: इंडिया जीता (2-1)- ऑस्ट्रेलिया में
2022/23: इंडिया जीता (2-1)- इंडिया में
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की सभी 10 IPL टीम पर नजर, ऐसे तैयार होगा टीम इंडिया का वर्ल्ड कप स्क्वाड
ये भी पढ़ें: CSK vs GT Playing 11: विजेता कप्तानों के बीच जंग, क्या होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
5 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines