3 खिलाड़ियों के टेस्ट करियर पर छाया संकट, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला

Border Gavaskar Trophy 2024: टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड सीरीज के बाद फैंस के गुस्से का जमकर सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद टेस्ट करियर खत्म हो सकता है।

Team India

Team India

Border Gavaskar Trophy 2024: भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुए रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी अहम होने वाला है। चूंकि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, इसके भारत को ऑस्ट्रेलिया में अब 4 मैच जीतने होंगे। ये टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद अब 3 खिलाड़ियों के टेस्ट करियर पर संकट के बादल छाने लगे हैं। हालांकि इन तीनों खिलाड़ियों दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया है।

1. रोहित शर्मा

वनडे और टेस्ट टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। न्यूजीलैंड सीरीज में रोहित का बल्ला एकदम खामोश रहा। सीरीज हारने के बाद खुद रोहित ने अपने खारब प्रदर्शन को कबूला था। खराब फॉर्म के चलते रोहित को फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरज में रोहित के बल्ले से महज 91 रन ही निकले। अब रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन रोहित शर्मा का मौजूदा फॉर्म कुछ खास नहीं है। अगर ऑस्ट्रेलिया में भी रोहित फ्लॉप रहते हैं तो वे फिर अपने टेस्ट करियर के बारे में बड़ा फैसला कर सकते हैं।

2. विराट कोहली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को रन मशीन भी कहा जाता है। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस तरह का विराट का प्रदर्शन रहा है उसको देखते हुए फैंस विराट को टीम पर बोझ बताने लगे हैं। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने कोहली पूरी सीरीज के दौरान घुटने टेकते नजर आए। यहां तक की कुछ फैंस ने तो कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने तक की बात कह दी।

3. आर अश्विन

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए देखा गया। इस सीरीज में अश्विन का प्रदर्शन ठीकठाक रहा था। हालांकि न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने अश्विन थोड़े फीके साबित हुए। बल्ले से तो अश्विन इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए थे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद हो सकता है अश्विन भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ