Border Gavaskar Trophy 2024: टीम इंडिया जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। हाल ही में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों भारत में ही 3-0 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को जीतने की कड़ी चुनौती होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ये सीरीज जीतनी होगी। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा रखा है। वहीं अब इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान सामने आया है।
भारतीय बल्लेबाजों को लेकर कमिंस का बयान
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पैट कमिंस ने कहा कि, “वास्तव में यह जानना मुश्किल है। हर खिलाड़ी अच्छे फॉर्म या बुरे फॉर्म से गुजरता है। अगर आपका टेस्ट करियर लंबा है, तो आपको कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। हमारा काम स्पष्ट रूप से भारतीय बल्लेबाजों को जितना हो सके उतना शांत रखना है, इसलिए हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। वे दोनों निश्चित रूप से भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से हैं, इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।”
ये भी पढ़ें:- बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत की बढ़ी टेंशन! ऑस्ट्रेलिया में ढेर हुए इंडिया के ‘शेर’
न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉर रहे थे रोहित-कोहली
हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। जिसमें टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इन दोनों की फॉर्म को लेकर काफी सवाल भी उठ रहे हैं।
न्यूजीलैंड से मिली टेस्ट सीरीज में 3-0 की बड़ी हार का जिम्मेदार कहीं न कहीं रोहित और कोहली को भी माना गया है। इस सीरीज में जहां रोहित के बल्ले से 91 रन निकले थे तो वहीं विराट कोहली तीन मैचों में महज 93 रन बना पाए थे। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पहले टेस्ट में रोहित की जगह लेने के लिए कितने ‘फिट’ केएल राहुल? आंकड़ों से मायूस होंगे फैंस
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
30 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
52 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines