Border Gavaskar Trophy 2024: भारतीय टीम जल्द ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। लेकिन उससे पहले इंडिया ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट खेल रही है। इस सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। जहां पहले मैच में इंडिया ए को करारी हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं दूसरे मैच में भी इंडिया ए की हालत खराब होती हुई दिखाई दे रही है। दूसरे मैच के लिए भारत ने केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए भेजा था। लेकिन केएल राहुल का एक बार फिर से फ्लॉप शो देखने को मिला है।
ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप केएल राहुल
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को बीसीसीआई ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में चुना है। इसको लेकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर ज्यादा समय बिताने और उनको समझने के लिए केएल राहुल को इंडिया ए की तरफ से दूसरे मैच खेलने को कहा। लेकिन दूसरे मैच में आते ही राहुल फ्लॉप साबित हुए। इस मैच की पहली पारी में राहुल 4 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद अब टीम इंडिया की टेंशन बढ़ने लगी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में ये 4 धाकड़ खिलाड़ी होंगे RCB की पहली पसंद! डिविलियर्स ने दिया बड़ा हिंट
65 रन के अंदर 5 खिलाड़ी ढेर
दूसरे मैच में इंडिया ए पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन पहले ही सेशन में ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों का धमाका देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के सामने टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। पहले सेशन के अंदर ही महज 5 रन के अंदर इंडिया ए ने अपने 5 विकेट खो दिए। जिसमें अभिमन्यू ईश्वरन और साई सुदर्शन तो खाता भी नहीं खोल पाए। इसके अलावा केएल राहुल 4 रन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 4 रन और देवदत्त पडिक्कल 26 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के बाद कौन बने टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान? रेस में सबसे आगे यह दो नाम
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
6 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
52 mins agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
56 mins agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
3 hrs ago'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
3 hrs agoLIVE: वैभव सूर्यवंशी सस्ते में लौटे पवेलियन, मुश्किल में टीम इंडिया
3 hrs agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
4 hrs agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines