Suman Kumar: बिहार के सुमन कुमार ने शनिवार को कूच बिहार ट्रॉफी में एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इस तेज गेंदबाज ने राजस्थान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत बिहार ने राजस्थान को 182 रनों पर ऑल आउट कर दिया। सुमन ने पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए घरेलू परिस्थितियों का जमकर फायदा उठाया और राजस्थान की पहली पारी में सभी दस विकेट चटकाए।
बिहार ने राजस्थान को दिया फॉलोऑन
बिहार ने अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए थे। सुमन के स्पेल की बदौलत बिहार ने राजस्थान को मात्र 182 रन पर आउट कर दिया और उसे फॉलोऑन दिया। फॉलोऑन के लिए बुलाने के बाद राजस्थान ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 173/2 रन बना लिए थे। वे अभी भी बिहार से 112 रन पीछे हैं। सुमन ने राजस्थान की दूसरी पारी में अभी तक कोई विकेट नहीं लिया है।
यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
अंशुल के बाद सुमन ने किया कमाल
इस युवा तेज गेंदबाज ने 23वें ओवर में अपना और टीम का पहला विकेट लिया। इस समय कौन जानता था कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने पारी के 36वें ओवर में मोहित भगतानी, अनस और सचिन शर्मा को लगातार गेंदों पर आउट करके हैट्रिक भी पूरी की। पिछले कुछ समय में अंशुल कंबोज के बाद सुमन ने एक ही पारी में दस विकेट चटकाने का कारनामा किया है। कंबोज ने इस महीने की शुरुआत में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में हरियाणा के लिए 10 विकेट चटकाए थे।
सुमन को मिली तारीफ
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने सुमन को बधाई दी और एक युवा क्रिकेटर के रूप में उनके डेडिकेशन की तारीफ की। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार क्रिकेट किस तरह आगे बढ़ रहा है और बिहार के खिलाड़ी अब नेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, ‘सुमन कुमार की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार क्रिकेट के लिए बहुत गर्व की बात है। उनकी लगन और प्रतिभा बिहार में बढ़ते क्रिकेट के प्रभाव को दिखाती है।’
यह भी पढ़ें: U-19 Asia Cup 2024: पाकिस्तान से हारने के बाद भी बरकरार हैं उम्मीदें, ऐसे सेमीफाइनल में जगह बना सकता है भारत
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
13 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines