Big Bash League : ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख टी20 लीग बिग बैश लीग में भी आईपीएल की तरह कई देशों के खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देते हैं। वहीं अब बिग बैश लीग के आगामी सीजन को लेकर विदेशी खिलाड़ियों का ड्राफ्ट सामने आया है। जिसमें पाकिस्तान को भयंकर बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। क्योंकि इस लीग के लिए पाकिस्तान के 74 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था, लेकिन नए सीजन के लिए सिर्फ एक ही खिलाड़ी को चुना गया है। यानी किसी भी टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं जताया है।
इस एक खिलाड़ी को मिली जगह
बिग बैश लीग के नए सीजन के लिए सैकड़ों विदेशी खिलाड़ियों ने अपना-अपना नाम रजिस्टर कराया था। जिसमें पाकिस्तान के 74 खिलाड़ियों के नाम थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों में इस बार टीमों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। आठ फ्रेंचाइजियों ने इन विदेशी खिलाड़ियों में से 24 खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में शामिल किया है। जिसमें पाकिस्तान का महज एक खिलाड़ी ही इस बार सेलेक्ट हुआ है। बीबीएल के नए सीजन को लेकर 73 खिलाड़ियों को रिजेक्ट कर दिया गया है। एकमात्र पाकिस्तानी खिलाड़ी जिसको बीबीएल के नए सीजन के लिए चुना गया है वो है उसामा मीर। मेलबर्न स्टार्स की टीम ने उसामा मीर को अपनी टीम में शामिल किया है।
ये भी पढ़ें:- Video: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, बांग्लादेश से खिलाफ सीरीज से पहले चोटिल हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी
पाकिस्तान के इन बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
बिग बैश लीग में हर साल पाकिस्तान के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देते थे। लेकिन इस बार सभी खिलाड़ियों का पत्ता कट गया है। विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद, शादाब खान, हारिस राउफ, नसीम शाह और इमाद वसीम जैसे खिलाड़ियों के नाम भी शामिल थे। इस बार सभी फ्रेंजाइजियों ने पाकिस्तान के इन बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिजेक्ट कर दिया है।
15 दिसंबर से शुरू होने वाले बीबीएल के नए सीजन के लिए बांग्लादेश का भी एक ही खिलाड़ी चुना गया है। होबार्ट हरिकेन्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी रिषद होसैन को अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ही बिग बैश लीग में खेले थे।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के हत्यारों को सजा, दोषी 12 लोग उम्रभर रहेंगे सलाखों में कैद
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines