हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharat Nirman Summit 2026: 'मैं मोदी सर की फैन हूं…' साइना नेहवाल ने की PM Modi की जमकर तारीफ

Bharat Nirman Summit 2026: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने News24 के खास कार्यक्रम ‘भारत निर्माण समिट 2026’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. साइना ने कहा कि वह हमेशा से पीएम मोदी की फैन रहीं हैं.

विज्ञापन
साइना नेहवाल ने PM मोदी की जमकर की तारीफ (PIC Credit - ANI and News 24)

Bharat Nirman Summit 2026, Saina Nehwal: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलपिंक पदक विजेता साइना नेहवाल ने News24 के खास कार्यक्रम ‘भारत निर्माण समिट 2026’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में बातचीत करते हुए साइना ने कहा कि वह हमेशा से पीएम मोदी की फैन रहीं हैं. उन्होंने खेल के विकास में अहम योगदान के लिए प्रधानमंत्री की कार्य की सराहना की है. साइना ने पीएम मोदी से हुई अपनी मुलाकातों को याद करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री स्पोर्ट्स को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं और सभी जानकारी रखते हैं.

PM मोदी को लेकर क्या बोलीं साइना नेहवाल?

भारत निर्माण समिट 2026 में News24 के साथ खास बातचीत में साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की. साइना ने कहा, “मैं हमेशा से मोदी सर की फैन रही हूं. मैंने उनके काफी वीडियोस देखे हैं, खासकर स्पोर्ट्स के ऊपर. इमेजिन इतने सारे स्पोर्ट्स पर्सन जो जीत के आए हैं उनसे मिलना उनके बारे में हर एक चीज जानना और उनसे पूछना कि गेम डेवलपमेंट के लिए और क्या करना है और कैसे गेम को आगे बढ़ाना है. सभी टॉप प्लेयर्स के लिए कितना सारा फंडिंग हो रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “पहले हम एक कोच के साथ जाते थे और हम पूरी एक फौज आपके साथ जाती है. कोच, फिजियो, ट्रेनर, साइकोलॉजिस्ट, डाइटिशियन, डॉक्टर और इतने सारे लोग स्पायरिंग पार्टनर्स आपके साथ जा रहे हैं. तो ये सब चीजें काफी अच्छी लगती हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bharat Nirman Summit 2026: ‘मैं Gen Z की सराहना करती हूं’- साइना नेहवाल ने पेपर लीक प्रोटेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान

‘PM मोदी हमेशा पूछते हैं कि खेल में हम और क्या कर सकते हैं’

साइना ने आगे कहा कि, “जितनी भी बार हमने उनसे बात करी है, मुझे बहुत अच्छा लगा है कि उन्होंने काफी क्लेरिटी से, जो कभी-कभी डिफरेंट फील्ड में जब लोग रहते हैं तो उतना क्लेरिटी नहीं होता है कि हम स्पोर्ट्स में और क्या कर सकते हैं. लेकिन उन्होंने हमेशा यही पूछा है कि और ऐसे हम क्या करें कि हमारे स्पोर्ट्स में और मेडल्स हमें आए.”

उन्होंने आगे कहा, “कॉमनवेल्थ गेम्स में भी अभी काफी गोल्ड मेडल्स आए हैं. हमेशा जितनी भी बार मैं उनसे मिली हूं तो उन्होंने काफी स्पोर्ट्स के बारे में बात किया है. वह हमेशा पूछते रहते हैं और कितने एकेडमी हम आगे बना सकते हैं और कितने हम कोचेस को बाहर से ले आ सकते हैं क्योंकि ये पहले तो नहीं था ये सिस्टम बाहर से कोचेस को लेके आने का ये अभी बना है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत की तैराकी टीम का हुआ ऐलान, एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत को मिला मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola